दल्ली राजहरा

शनिवार 22 मार्च 2025

भोज राम साहू 9893 765541

वार्ड क्रमांक 02 दल्ली राजहरा के आंगनबाड़ी केन्द्र में आयुष्यन वह वंदना कार्ड शिविर का आयोजन किया गया l

मुख्य अतिथि श्री तोरण लाल साहू अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा थे l विशेष अतिथि महेंद्र सिह (अध्यक्ष भाजपा मंडल ) पूनम जयसवाल (पार्षद वार्ड न.2 ) र्द्रौपती साहू समाज सेविका, राकेश देवांगन थे l

स्वास्थ्य सुपरवाइजर रेखू राम साहू ने आयुष्मान भारत योजना के विषय में जानकारी दिया l उन्होंने बताया कि आयुष्मान वय वंदना कार्ड से सभी वरिष्ठ नागरिकों को लाभ मिलना है l 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को 5 लाख तक मुफ्त उपचार मिलेगा l

 तोरण लाल साहू ने वार्ड वासियों से अपील किया शासन की योजनाओं का लाभ ले, अपने स्वास्थ्य के प्रति हमेशा सजग रहें, स्वास्थ्य कर्मचारीयों एवं मितानिनो से अपना स्वास्थ्य परीक्षण नियमित करवाते रहें l जिसका भी आयुष्मान वय वंदन कार्ड नही बना है, शिविर में कार्ड बनवाने ले l आयोजन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं वीणा सुरेन्द्र, मनीषा पटेल, आशावती, लक्ष्मी डोंगरे, मितानिनो रंजना, भावना, एवं वार्ड वासी उपस्थित थे l शिविर में 52 कार्ड बनाया गया l

 

 

दिनांक 24.03.2025 को वार्ड क्रमांक 09 में शिविर आयोजित है!
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!