दल्ली राजहरा
बुधवार 26 मार्च 2025
भोज राम साहू 9893765541

 

चुनाव के दौरान विजय पार्टी के द्वारा ग्राम पंचायत सचिवों को शासकीय कर्मचारी की तरह नियमितीकरण की बात कही गई थी l लेकिन सरकार की उदासीनता को देखकर ग्राम पंचायत सचिव के समूह के द्वारा विगत 18 मार्च से अनिश्चितकालीन कालीन हड़ताल कर दी गई है उन्होंने l
माननीय  विष्णुदेव साय (मुख्यमंत्री छ.ग. शासन ) के नाम अनुविभागीय अधिकारी (रा) डौण्डी को ज्ञापन सौपा है l जिसमें लिखा है कि प्रदेश भर के समस्त ग्राम पंचायत सचिव शासकीयकरण की मांग को लेकर दिनांक 18/03/2025 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। जिसके कारण ग्राम स्तर के समस्त विकास एवं हितग्राही मूलक कार्य बंद पड़े है एवं ग्रामीण को अपने रोजमर्रा के कार्य कराने में अनावश्यक असुविधा हो रही है।

 विधानसभा निर्वाचन के दौरान आपकी सरकार के घोषणा पत्र में ग्राम पंचायत सचिवों के शासकीयकरण करने का वादा किया गया है जिसके कारण पंचायत सचिव अपनी उचित मांगों को लेकर धरने पर बैठक है। पंचायत सचिवों के द्वारा अपनी सेवाओं के अतिरिक्त शासन की समस्त योजनाओं/विभागों द्वारा जारी आदेशों का पालन करते हुये निष्ठापूर्वक कार्य संपादित किया जाता है। वर्तमान में पंचायत सचिवों को उनके कार्य के अनुरूप मिलने वाली सुविधा अन्य कर्मचारियों की तुलना में बेहद कम है और ना ही उनके भविष्य को लेकर सरकार द्वारा कोई ठोस निर्णय लिया गया है। जिसके कारण पंचायत सचिव धरने पर बैठक है। शासन के अन्य विभागों में कार्यरत नियमित कर्मचारियों को मिलने वाली अन्य हित लाभ की भांति ही ग्राम पंचायत सचिवों को लाभ प्राप्त हो सके। इस हेतु पंचायत सचिवों का नियमितीकरण करने की कृपा करेंगें ।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!