छत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध
संयुक्त ट्रेड यूनियन मंच दल्ली राजहरा ने झरन दल्ली यांत्रिकृत खदान से ट्रांसपोर्टिंग कार्य अति शीघ्र चालू कराने मुख्य महाप्रबंधक को सौपा ज्ञापन l

दल्ली राजहरा
सोमवार 28 अप्रैल 2025
भोज राम साहू 9893765541
संयुक्त ट्रेड यूनियन मंच, दल्लीराजहरा जिला-बालोद ने आज दिनाँक- 28-04-2025 को मुख्य महाप्रबंधक लौह अयस्क समूह (राजहरा) को झरनदल्ली यंत्रीकृत खान में विगत कई वर्षों से संचालित आयरन ओर लोडिंग व ट्रॉसपोर्टिंग का ठेका कार्यअविलम्ब प्रारम्भ कराने के सम्बंध में ज्ञापन सौपा ।

जिसमें उन्होंने लिखा है कि झरनदल्ली यंत्रीकृत खान से भिलाई इस्पात संयंत्र में आयरन और आपूर्ति के लिए विगत कई वर्षों से आयरन और उत्खनन-लोडिंग व परिवहन का कार्य ठेका पद्धति के तहत् कराया जाता रहा है l झरनदल्ली माइंस में उक्त ठेका कार्य 01-04-2025 से अचानक बंद कर दी गयी है l जिससे उत्पादन प्रभावित होने के साथ-साथ आयरन ओर उत्खनन-लोडिंग व परिवहन के कार्य में लगे 74 ठेका श्रमिकों के समक्ष रोजी-रोटी व परिवार की भरण-पोषण की समस्या उत्पन्न हो गयी है l जबकि यही ठेका श्रमिक भिलाई इस्पात संयंत्र के 1 दशक पूर्व आयरन और संकट के दिनों में प्रबंधन को आयरन ओर उत्पादन में 80 से 70 प्रतिशत की हिस्सेदारी निभाते हुए अपना भरपूर सहयोग प्रदान कर संयंत्र को अनेक कीर्तिमान स्थापित करनें में अहम भूमिका निभाई है।

भिलाई इस्पात संयंत्र की ठेका प्रक्रिया व ठेकेदार के आपसी तालमेल नहीं होने के कारण संयंत्र के उत्पादन प्रभावित तो हो ही रहा है, वही दूसरी ओर वर्षों से कार्यरत 74 ठेका श्रमिकों को कार्य से वंचित कर दिया गया है, जो कि श्रमिकों के साथ कुठाराघात है l जिससे भविष्य में औद्योगिक अशांति के खतरे की आहट् भी सुनाई पड़ रही है, जो संयंत्र व श्रमिक हित में नहीं है।

अतः आपसे अनुरोध है. कि झरनदल्ली यंत्रीकृत खान में विगत कई वर्षों से संचालित आयरन ओर लोडिंग व ट्रॉसपोर्टिंग का ठेका कार्य पूर्ववत अविलम्ब प्रारंम्भ करायी जाय, ताकि औद्योगिक अशांति के खतरों से बचा जा सके।
प्रतिलिपि उन्होंने सहायक महाप्रबंधक (कार्मिक) लौह अयस्क समूह, राजहरा को सौपी है l





