दल्ली राजहराशुक्रवार 2 मई 2025भोज राम साहू 9893765541 ????विशेष????– —– ——– ——-➡️ 24वीं राज्य स्तरीय म्यू थाई चैंपियनशिप 02 – 03 मई 2025 को दल्लीराजहरा के ओपन थिएटर में होगा।➡️ बालोद जिले के 35 खिलाड़ियों का दल घोषित।➡️ चयनित खिलाड़ी 6वीं UMAI राष्ट्रीय म्यू थाई चैंपियनशिप 09 – 14 जून कोकहा 2025 रोहतक (हरियाणा) में भाग लेंगे। ???? *समाचार*????___ ______ _____अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक संघ (IOC) से मान्यता प्राप्त संस्था IFMA की भारत मे मान्यता प्राप्त संस्था यूनाइटेड म्यू थाई एसोसिएशन इण्डिया (UMAI) के तत्वावधान में “म्यू थाई स्पोर्ट्स एसोसिएशन हरियाणा” द्वारा सीनियर, जूनियर, सब जूनियर (बालक – बालिका) वर्ग की राष्ट्रीय म्यू थाई चैंपियनशिप का आयोजन 09 से 14 जून 2025 तक MD यूनिवर्सिटी, रोहतक (हरियाणा) में किया जा रहा है।उपरोक्त जानकारी देते हुए राज्य म्यू थाई संघ के अध्यक्ष लखन कुमार साहू, महासचिव अनीस मेमन ने आगे बताया कि इस राष्ट्रीय म्यू थाई चैंपियनशिप में छ ग म्यू थाई दल के चयन हेतू ओपन एयर थिएटर, दल्लीराजहरा जिला बालोद में 02 – 03 मई 2025 को 24वीं राज्य स्तरीय म्यू थाई चैंपियनशिप का आयोजन छ ग एमेच्योर म्यू थाई एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला म्यू थाई संघ बालोद एवँ राजहरा मार्शल आर्ट्स क्लब के द्वारा आयोजित किया जा रहा है। प्रतियोगिता के प्रथम दिन 02 मई 2025 को खिलाड़ियों का वजन, मेडिकल एवँ निर्णायक गण हेतू म्यू थाई खेल नियमो का संक्षिप्त सेमिनार होगा। 03 मई 2025 शनिवार के शाम 06 बजे पुरुस्कार वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव है जो छत्तीसगढ़ एमेच्योर म्यू थाई संघ के संरक्षक भी है। पुरुस्कार वितरण समारोह के+ विशेष अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ वर्णिका शर्मा के अलावा बालोद जिला भाजपा अध्यक्ष चेमन देशमुख, नगर पालिका अध्यक्ष तोरण साहू, केंद्रीय खेल मंत्री के निज सचिव सिद्धांत शर्मा, दल्लीराजहरा खदान समूह के मुख्य महाप्रबंधक आर बी गहरवार, भाजपा युवा नेता adv अंजिनेश शुक्ला आदि उपस्थित रहेंगे। प्रतियोगिता बालक, बालिकाओं के 10-11, 12-13, 14-15, 16-17, 17-23 & +23 वर्ष के अलग अलग वजन समूह में होगी। चयन प्रतियोगिता में अम्बिकापुर, बस्तर, बालोद, बिलासपुर, दुर्ग, जांजगीर चाम्पा, दंतेवाड़ा, कोरबा, मुंगेली एवँ रायपुर जिले के लगभग 175 खिलाड़ी, अधिकारी भाग ले रहे हैं जिसमे आयु & वजन वर्ग अनुसार लगभग 70 सदस्यीय दल चुना जाएगा जो आगामी 6वीं UMAI राष्ट्रीय म्यू थाई चैंपियनशिप रोहतक में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करेगा।राज्य प्रतियोगिता में बालोद के 35 खिलाड़ियों के दल की घोषणा जिला संघ के अध्यक्ष अनिल खोब्रागडे द्वारा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं निर्णायक हरबंस कौर , प्रणव शंकर साहू,मिलान सिंह मरई के सहयोग से की गई ।Spread the lovePost navigationछत्तीसगढ़ स्टेट मिनी सब जूनियर फिडे रेटिंग शतरंज चैंपियनशिप के चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय शतरंज चयन स्पर्धा में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे l : – शेखर गुप्ता (अध्यक्ष बालोद जिला शतरंज संघ ) मई दिवस के अवसर पर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला बालोद के द्वारा प्याऊ घर का किया उद्घाटन l