दल्ली राजहराशुक्रवार 02 मई 2025भोजराम साहू 9893765541 जिला एवं सत्र न्यायाधीश बालोद श्री एस. एल. नवरत्न के मार्गदर्शन में अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर आज कम्पोस्ट सेंटर पंडर दल्लीराजहरा में शिविर आयोजित की गई। शिविर में व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद सुश्री भारती कुलदीप तथा व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी, दल्लीराजहरा श्रीमती सोनी तिवारी के द्वारा श्रमिकों के कानूनी अधिकारों के संबंध जानकारी दी गई। इस दौरान पैरालिगल वालंटियर श्रीमती खुर्शीद सिद्दीकी, श्री सत्यम मण्डावी, श्री कमलेश्वर साहू एवं कुमारी परमेश्वरी सहित कम्पोस्ट सेंटर पंडर दल्लीराजहरा के कर्मचारी उपस्थित थे। Spread the lovePost navigationमई दिवस के अवसर पर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला बालोद के द्वारा प्याऊ घर का किया उद्घाटन l मंजू बैंस (जनपद सदस्य कुसुम कसा ) ने जिलाधीश से ग्राम विकास के लिए 45 लाख रुपया आवंटित करने की रखी मांग l