दल्ली राजहरागुरुवार 12 जून 2025भोज राम साहू 9893765541 वार्ड नंबर दो आजाद नगर वार्ड के कच्चे दफाई क्षेत्र के शीतला मंदिर पास पानी की बहुत समस्या हो गई थी जिसके लिए DMF फंड से बोर तो कराया गया था लेकिन मोटर पंप और पाइप की व्यवस्था नहीं हो पाने के कारण बोर अनुपयोगी साबित हो रहे थे l समस्या को देखते हुए वार्ड पार्षद श्रीमती पूनम सोरी की मांग पर नगर पालिका उपाध्यक्ष ने मोटर पंप एवं पाइप की व्यवस्था किया l नगर पालिका के पेय जल विभाग के कर्मचारियों के द्वारा सुचारू रूप से बोर में फिट करके पानी दिया जा रहा है l वार्ड पार्षद पूनम सोनी ने सहयोग के लिए नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज दुबे को धन्यवाद दिया lवहीं वार्ड वासी हेमंत साहू ने कहा कि पानी की समस्या गंभीर होती है खासकर इस क्षेत्र में पीने की पानी की समस्या है जिस तरह तथपरता से वार्ड पार्षद ने सहयोग कर हमें पेयजल व्यवस्था कराया उसके लिए हम लोग उन्हें बहुत-बहुत धन्यवाद देते हैं तथा उम्मीद करते हैं कि आगे भी उनका सहयोग हमें मिलता रहेगा l Spread the lovePost navigationखेल एवं युवा कल्याण विभाग अंतर्गत राज्य खेल अंलकरण पुरस्कार हेतु 26 जून तक करें आवेदन ! बहू को सन्तानहीनता का प्रताड़ना बनी मौत का कारण अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने में बालोद पुलिस को मिली सफलता l