छत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध
आर. बी. गहरवार (मुख्य महाप्रबंधक राजहरा खदान समूह ) को CSR मद से विभिन्न कार्य कराए जाने हेतु सौंपा का ज्ञापन l

दल्ली राजहरा
शनिवार 14 जून 2025
भोज राम साहू 98937 65541
तोरण लाल साहू अध्यक्ष नगरपालिका एवं रमेश मित्तल स्थाई आमन्त्रित व कार्यकारणी सदस्य भाजपा मंडल के नेतृत्व में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता पुरोबी वर्मा, बूथ अध्यक्ष राहुल शर्मा, वार्ड नं 10 की पार्षद मालती निषाद, वार्ड नं 11 के पार्षद निर्मल पटेल, वार्ड नं 12 की पार्षद मोनिका साहू, वार्ड नं 15 के पार्षद तरुण साहू, वार्ड नं 17 की पार्षद रेखा बाई सहारे,वार्ड नं 18 की पार्षद अरुणा रामटेके, वार्ड नं 22 के पार्षद सुरेश जायसवाल, वार्ड नं 7 के पार्षद वीरेंद्र साहू, पूर्व बूथ अध्यक्ष पंकज साहू का एक प्रतिनिधि मंडल श्री आर बी गहरवार मुख्य महाप्रबंधक खदान आईओसी राजहरा से मिला एवं पुराना बाजार के वार्ड नं 10 से वार्ड नं 19 में मूलभूत सुविधाओं के लिए चर्चा करके सी.एस.आर. मद से पुराना बाजार क्षेत्र में निम्न कार्य कराने का 6 सूत्रीय मांग पत्र सौपा गया।
जिस पर गहरवार ने कहा कि आगामी दो तीन दिनों में पुराना बाजार छेत्र का अवलोकन करने प्रकाश छत्रिय एवं नगर प्रशासक मंगेश आएंगे उसके बाद जो भी कार्य हमारे अधीन होगा उसे निश्चित ही किया जाएगा।