छत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध
भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा जिला बालोद के तत्वाधान में आज गायत्री शक्तिपीठ वार्ड नंबर 9 में आयुष्मान वय वंदन कार्ड के शिविर का आयोजन l

दल्ली राजहरा शनिवार 28 जून 2025 भोज राम साहू 989 3765541

आज भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा जिला बालोद के तत्वाधान में गायत्री शक्तिपीठ दल्ली राजहरा वार्ड नंबर 9 गायत्री मंदिर वार्ड में स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयुष्मान वय वंदन कार्ड का विशेष शिविर लगाया गया l जिसमें 26 हितग्राहियों ने शिविर स्थल में आकर आयुष्मान वय वंदन कार्ड के संबंध में जानकारी लिया l इस शिविर में हीरालाल पवार और दो 78 वर्ष वय सहित कुल 11 हितग्राहियों का आयुष्मान वय कार्ड बनाया गया l तथा शेष 15 हितग्राहियों को बताया गया कि आपका कार्ड बन चुका है आपको स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस योजना का लाभ निशुल्क मिलेगा l आपको पुनः कार्ड बनाने की आवश्यकता नहीं है l





