दल्ली राजहरा

गुरुवार 5 फरवरी 2026

भोजराम साहू 9893 765541

 

छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा/जिला किसान संघ बालोद के द्वारा लगातार उठाए जाने वाले मुद्दे और शासन प्रशासन को ज्ञापन देने से अब उनकी मांगे भी पूरी हो रही है और किसानो को धान खरीदी की समयावधि बढ़ा दिया गया, हालांकि की अवधि महज दो दिवस कि है अगर सरकार इसे केवल एक सप्ताह बढ़ा दिया होता तो शायद सभी किसानो को संतुष्टि और राहत होती है ।
अंतिम दिवस किसानो को भारी मशक्कत के साथ धान बेचना होगे यह चिंता का विषय है कि कोई किसान छूट न जाए , छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा और जिला किसान संघ बालोद लगातार किसानो के मामलों में आगे बढ़कर किसानो के हित में राज्य सरकार को आगाह किया नतीजन ये हुआ कि कुछ राहत तो मिला पर इसे पूरी तरह संतुष्टि नहीं कह सकते पर कुछ हद तक ठीक ठाक कह सकते है ।

छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री जनक लाल ने कहा कि हमारी मोर्चा हर संभव किसानो के साथ खड़ी है हमने किसानो की वर्तमान स्थिति को ध्यान में रख कर कार्य किया, और किसानो को बड़ी राहत मिला,कई किसानो की गिरदावरी में धान नहीं दिखा रहा था । गिरदावरी में सुधार के लिए जिला किसान संघ बालोद और मोर्चा मिलकर इसमें काम किया शासन प्रशासन को ज्ञापन सौंपा । तब जाकर कई किसानो का बड़ी मात्रा में सुधार हुआ और उन्हें धान बेचने का अवसर मिला और ऑफलाइन टोकन व्यवस्था अंततः लागू करना ही पड़ा ऑनलाइन टोकन व्यवस्था सभी किसानो को बहुत ज्यादा भारी पड़ा तकनीकी खराबी के कारण हमारे किसान साथियों को ये भुगतना पड़ा । अगर पहले की ऑफलाइन टोकन व्यवस्था होती आज किसानो धान रही रुकता।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!