दल्ली राजहराबुधवार 4 फरवरी 2026भोजराम साहू 9893 765541 परिक्षेत्रीय साहू समाज शहीद चौक एवं बजरंग चौक का पारिवारिक मिलन समारोह अध्यक्ष छन्नू लाल साहू के नेतृत्व में वार्ड क्रमांक 14 दुर्गा मंच में संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री तोरण लाल साहू, अध्यक्षता शीतल साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ, विशेष अतिथिगण पूर्व अध्यक्षगण मोहन लाल साहू, लैलन कुमार साहू, युवराज साहू एवं विमला साहू,कुन्ती साहू,विजय साहू, रूप लाल साहू,दामिनी साहू, अंजू साहू, उमा साहू, राजेश साहू, घना राम साहू, तामेश्वर साहू ,कस्तुरी साहू थे ।कार्यक्रम दो पाली में संपन्न हुआ । जहां सुबह कार्यक्रम स्थल पर संत शिरोमणि भक्त मां कर्मा की तेल चित्र पर पूजा अर्चना किया गया तथा परिक्षेत्र के सभी सामाजिक महिलाये एवं बच्चों के द्वारा कलश यात्रा , भक्त माँ कर्मा मंदिर के लिए निकल गई जहां महिलाओं एवं बालिकाओं के द्वारा पीले वस्त्र धारण कर सर पर कलश लिए भक्त मा कर्मा की जय साहू समाज की जय राजीम लोचन माता की जय वीर भामाशाह की जय के नारे लगाए गए । गांधी चौक स्थित भक्ति मां कर्मा की मंदिर में समाज के वरिष्ठ जनों के द्वारा पूजा अर्चना और आरती के बाद कलश यात्रा वापस कार्यक्रम स्थल पर पहुंची । विभिन्न खेल का हुआ आयोजनउसके बाद समाज के सभी वर्ग के लिए विभिन्न खेल का आयोजन किया गया। कुर्सी दौड़ महिला वर्ग प्रथम मनीषा साहू द्वितीय खिलेश्वरी साहू, पुरुष वर्ग प्रथम राजकुमार साहू, द्वितीय ओमप्रकाश,सेक्टर दौड़ महिला वर्ग प्रथम रीना साहू द्वितीय पेमीन साहू, पुरुष वर्ग प्रथम आरव साहू, द्वितीय गिरीत साहू, मटका फोड़ महिला वर्ग प्रथम लता साहू, द्वितीय राधिका साहू पुरुष वर्ग प्रथम भावेश साहू द्वितीय विकास साहूजलेबी दौड़ बालक वर्ग प्रथम मेहूल साहू द्वितीय साहिल साहू बालिका वर्ग प्रथम भूमिका साहू द्वितीय रोशिता साहू बाल पासिंग महिला वर्ग प्रथम मोनिका साहू द्वितीय प्रज्ञा साहू बाल्टी में बाल डालो प्रतियोगियों प्रथम मीना साहू द्वितीय गोमती साहू रही ।द्वितीय पाली में अतिथि आगमन एवं अतिथि सम्मान पुरुस्कार वितरण, सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ, जिसमें उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया उसके बाद अतिथि उद्बोधन प्रारंभ हुआतोरण लाल साहू (मुख्य अतथि एवं अध्यक्ष नगर पालिका परिषद)ने अपने उद्बोधन में कहा कि पारिवारिक मिलन समारोह हम सब को एक मंच लाने का सबसे अच्छा साधन है, परिक्षेत्र मे छुपी हुई प्रतिभा को निखारने का सुनहरा अवसर मिलता है, एक दुसरे के विचारों को जानने एवं समझने का अवसर मिलता है । उन्होंने कहा कि एक समय था जब हम लोग बेटियों को पढ़ने और लिखने के लिए बेटी पढ़ाओ और बेटी बेटी बढ़ाओ का नारा दिया करते थे लेकिन हम लोगों ने यहां नहीं सोचा कि यह नारा बेटों पर भी लागू होता है । हमने सिर्फ बेटियों को फोकस किया जिसके परिणाम स्वरुप बेटे पिछड़ते गए बिटिया आज पढ़ लिखकर आगे बढ़ रही है लेकिन बेटे हमारे पिछड़ते जा रहे हैं।आज शादी विवाह के लिए जब हम वधू की तलाश में जाते हैं तब बेटे की योग्य वधू हमें नहीं मिल पाता और हमारे बेटियों के योग्य हमारे पास वर भी नहीं आते क्योंकि बेटियां पढ़ लिखकर बहुत आगे बढ़ गई है । जिसके कारण शादी के योग्य बेटे और बेटियों की उम्र बढ़ रही है । अब समय के बदलाव के साथ बेटों को भी पढ़ पढ़ा लिखा आगे बढ़ाने की जरूरत है उन्हें भी खूब पढ़ाएं और समाज के रचनात्मक कार्य में भी उनकी भागीदारी हो सके यह सुनिश्चित करें ।उन्हें समाज की संस्कार भी दे अपने रीति रिवाज जाति प्रथा के बारे में भी बताएं विवाह के समय कभी भी वे अंतरजातीय विवाह जैसे समाज विरोधी कार्य में ना जाएं ।शीतल साहू (अध्यक्ष तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा) अपने उद्बोधन में पारिवारिक मिलन समारोह एवं सम्मान समारोह आयोजन के लिए परीक्षेत्रीय अध्यक्ष छन्नू साहू को बधाई दिया और कहा कि बेहतरीन कार्य शहीद चौक बजरंग चौक के द्वारा किया जाता है वह प्रशंसनीय है कार्यक्रम में मां कर्मा मंदिर तक कलश यात्रा के साथ-साथ उन्होंने युवा वर्ग को अपने कार्यक्रम में जोड़ा । बेटियों के लिए युवती मंच बनाई जो सभी परिक्षेत्र के लिए एक प्रेरणा है । इस परिक्षेत्र की बेटी तहसील साहू संघ द्वारा आयोजित कर्मा जयंती में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती है और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपने भागीदारी देती है । उन्होंने कहा कि आगामी 15 मार्च को पाप मोचनी एकादशी है इस दिन हमारे समाज की आराध्य देवी संत शिरोमणि भक्त मां कर्मा की जयंती है । इसी दिन तहसील साहू संघ की ओर से निशुल्क आदर्श विवाह एवं मां कर्मा जयंती का आयोजन किया जाएगा आप सभी से निवेदन है इस कार्यक्रम में सफल बनाने में अपने योगदान दे । अपने घरों के आसपास यदि कोई सजातीय व्यक्ति अपने बच्चों का निशुल्क आदर्श विवाह करना चाहे तो उसका नाम जल्द ही परिक्षेत्रीय अध्यक्ष के माध्यम से दें । परिक्षेत्र के द्वारा कलश यात्रा जो निकाली गई है बहुत ही अनुकरणीय है कर्मा जयंती के दिन भी तहसील साहू संघ की ओर से कलश यात्रा निकाली जाएगी जिसमें आप अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस कलश यात्रा को भव्य बनाने में अपना योगदान दे । अंजू साहू ने संशोधित सामाजिक नियमावली की जानकारी दी । उमा साहू ने महिलाओं को सामाजिक कार्यो में सहभागिता बनने की अपील की ।लैलन साहू ने समाज के इतिहास की जानकारी दिया। दामिनी साहू ने बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कारवान बनाने के विषय में प्रकाश डाली ।शैक्षणिक क्षेत्र में उकृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थीयों को सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया । युवाओं को सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से गमझा भेट करके सम्मानित किया गया ।सांस्कृतिक कार्यक्रम में माँ कर्मा महिला प्रकोष्ठ ने सामूहिक सुवा नृत्य प्रस्तुत किये । डिम्पल, टिवंकल, भुवन्या, कृतिका, रेणुका, इसिका, कोमेश्वरी,भाव्या, रिया, लिलेश्वरी, प्रतिभा, जिज्ञासा, रोशनी, प्राची इन बच्चो ने छत्तीसगढ़ी एवं देशभक्ति गीतो में शानदार नृत्य की प्रस्तुति दी । मंच संचालन रेखू राम साहू ने किया, आभार व्यक्त खिलानंद साहू ने किया ।आयोजन में कृपा राम साहू, राधिका साहू,कपिल साहू, रामेश्वर साहू, धनीराम, शेखर साहू, रिनेश्वरी साहू, शिवबती साहू, राजकुमार साहू, रूप सिह, भागवत साहू, गोमती साहू, लिलेश्वरी साहू, तुलसी साहू, दशमत साहू, गायत्री साहू, नीरा साहू, आनन्द साहू, लक्ष्मी साहू, फूल बाई, प्रतिभा साहू, गंगोत्री साहू, सुनीता साहू, शांति साहू, परिक्षेत्रीय पदाधिकारीगण, युवती टीम का विशेष सहयोग रहा ।Spread the lovePost navigation“युवा वर्ग रामायण के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें ।” :— पुष्पेंद्र चंद्राकर “भगवान महादेव को समर्पित होंगे इस शिवरात्रि में 5000 बेल का पौधे।” :— योगेंद्र सिन्हा ( गांधी )