दल्ली राजहरा मंगलवार 1 जुलाई 2025 भोज राम साहू 98937 65541दल्लीराजहरा के जायसवाल समाज के पदाधिकारियों व सदस्यों ने SDM कार्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण किया। जायसवाल समाज के संगठन मंत्री श्याम जायसवाल ने बताया कि सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत समाज द्वारा छायादार व फलदार पौधे का रोपण SDM कार्यालय प्रांगण के खाली स्थानों पर किया गया है। जिससे भविष्य में यह वृक्ष बड़ा होकर लोगों को शुद्ध ऑक्सीजन के साथ ही छाया व फल भी प्रदान करेगा। वृक्षारोपण कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष सुरेश जायसवाल संगठन मंत्री श्याम जायसवाल, वरिष्ठ कार्यकर्ता सुनील जायसवाल, राजा जायसवाल, छोटे लाल जायसवाल, अमित जायसवाल , सन्नी जायसवाल युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष अमर जायसवाल , मुकेश जायसवाल प्रमुख रूप से उपस्थित थे।Spread the lovePost navigationजिला बालोद में कार्यरत स.उ.नि. श्री धरम भुआर्य को पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा केश रिवॉर्ड से किया गया सम्मानित। संयुक्त खदान मजदूर संघ (एटक ) के यूनियन प्रतिनिधियों ने राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस पर डॉक्टरों का किया अभिवादन !