दल्ली राजहरा रविवार 20 जुलाई 2025 भोज राम साहू 98937 65541विकासखंड डौंडी के अंतर्गत एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण अभियान में ग्राम साल्हे में आज वृक्षारोपण किया गया l ग्राम के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा केंद्र सहित ग्राम की अनेक जगहों पर विभिन्न प्रकार के पेड़ लगाए गए l इस कार्य में ग्राम की माताओं एवं पालकों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लेकर पौधा रोपण कर उनकी देखभाल तथा सुरक्षा का शपथ लिया lआंगनबाड़ी कार्यकर्ता भारती जमदार ने वृक्षारोपण की जानकारी बताते हुए जीवन में पेड़ की उपयोगिता तथा प्रकृति की संतुलन बनाऐ रखने में पेड़ पौधों की महत्व को बताया lग्राम के सरपंच संगीता नेताम ने पेड़ों की सुरक्षा के लिए प्रेरित किया l वृक्षारोपण कार्यक्रम को सफल बनाने में कुलदीप साहू जनपद सदस्य ,आरती वर्मा आंगनबाड़ी सुपरवाईजर , देवानंद ठाकुर पंच , धनेश नागवंशी , बिजेश कुंजाम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता , लक्ष्मी जगनायक , केशरी माहला , मीना उइके , भगवन्तीन निर्मलकर सहित ग्रामीणों की उपस्थिति रही lSpread the lovePost navigationसंडे मेगा स्टोरी में आज 20 जुलाई 2025 को पढ़िए दल्ली राजहरा के लोक कलाकार संगीतकार गायक और बेहतरीन गीतकार “तिलक राम साहू” की कहानी l सावन की पहली बारिश में अस्त-व्यस्त हुआ लौह नगरी दल्ली राजहरा ! छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा ने जताई हालात पर चिंता l