दल्ली राजहरा शुक्रवार 22 अगस्त 2025 भोज राम साहू 98937 65541 https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2025/08/VID-20250821-WA0043.mp4 दल्ली राजहरा पुराना बाजार से लेकर रेलवे क्रॉसिंग से होते हुए गांधी चौक को जोड़ने वाली रोड की स्थिति बहुत ही खराब हो चुकी है l इस रोड की लंबाई लगभग एक से डेढ़ किलोमीटर की है l इसका उपयोग वार्ड नंबर 18 ,19 एवं 20 के निवासियों के अलावा गांधी चौक से पुराना बाजार क्षेत्र में जाने वाले नगर वासियों के द्वारा भी किया जाता है l इस रोड के बीच में विभिन्न सामाजिक भवन जिसमें पटेल समाज देवांगन समाज एवं साहू समाज की कर्मा मंदिर भी स्थित है l आज से 10 12 वर्ष से इस रोड में डामरीकरण किया गया था l लेकिन समय अंतराल के कारण डामर उखड़ जाने से रोड चलने लायक नहीं बचा है l रोड के किनारे रहने वाले आसपास के लोगों के द्वारा रोड के किनारे पत्थर रख देने से आने जाने वाले मोटरसाइकिल वाले गिरकर चोटिल हो रहे हैं l बारिश होने के कारण रोड के बीच बने गड्ढे में पानी भर जाता है l जिससे गढ़ा कहां पर है और रोड कहां पर है वह दिखाई नहीं देता l स्कूली बच्चे जो इस रोड का उपयोग स्कूल आने जाने के लिए करते हैं वह गड्ढे के कारण साइकिल संभाल नहीं पाते और गिर जाते हैं जिससे कपड़े के साथ-साथ उनके बैग में रखे काफी पुस्तक भी खराब हो रहे हैं l वार्ड वासियों के द्वारा पिछले नगर पालिका कार्यकाल में भी शिकायत की गई थी लेकिन इसकी कार्यवाही अभी तक नहीं हो पाई है l वार्डवासी जिसमें पंकज (राजा ) मसीह ,जोहन, गजेंद्र एवं अन्य लोगों ने नगर पालिका अध्यक्ष से रोड को बनाने के लिए भी गुहार लगाई है l इस संबंध में जब तोरण लाल साहू (अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा ) से चर्चा किया गया तो उन्होंने बताया कि इस रोड के संबंध में मुझे जानकारी हो चुका है l सप्ताह भर के अंदर मुरम से गड्ढा को भरा जाएगा तथा बरसात खत्म होने के बाद डामर रोड बनाया जाएगा ताकि लोगों को परेशानी ना हो lSpread the lovePost navigationएन एच एम संविदा कर्मचारियों के हड़ताल के समर्थन मेंआगे आये छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा/ छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ l साइबर सेल बालोद और डौंडी लोहारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता ! पीएम किसान एप फाइल भेज कर ठगी करने वाले आरोपियों को बिहार से किया गिरफ्तार !