दल्ली राजहरा शुक्रवार 22 अगस्त 2025

भोजराम साहू 98937 65541

अशोक बांबेश्वर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में दोपहर 01 बजे संगठन सृजन कार्यक्रम रखा गया। इस अवसर पर डौंडी लोहारा विधानसभा क्षेत्र कि विधायक एवं पूर्व मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया एवं जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्वअध्यक्ष एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा की संगठन सृजन कार्यक्रम की प्रभारी श्रीमती चंद्रप्रभा सुधाकर उपस्थित थी। ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर ने पुष्प गुच्छ देकर अतिथियों का स्वागत किया एवं स्वागत भाषण के माध्यम से अपने विचार रखे। ब्लॉक प्रभारी श्रीमती चंद्रप्रभा सुधाकर ने संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत मंडल कमेटी, सेक्टर कमेटी एवं ब्लॉक अध्यक्ष के गठन की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

विधायक श्रीमती अनिला भेड़िया ने केंद्र एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा संगठन सृजन के माध्यम से ब्लॉक अध्यक्ष चुनने व नए ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को स्थान देने की बात कही। साथ ही साथ कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को संगठित हो कर कार्य करने की बात कही। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि रतिराम कोसमा , जिला पंचायत के सदस्य मिथिलेश नुरोटी , कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सेवा दल संतोष पाण्डेय एवं युवा कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष प्रशांत बोकाडे ने भी संबोधित किया। मंच संचालन उत्तर मंडल अध्यक्ष विवेक मसीह ने किया।

इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर, काशीराम निषाद, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष संगीता नायर ,पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष रवि जायसवाल, जिला सचिव युवराज साहू, प्रमोद तिवारी, विजय जोगदंड, जोगेंद्र ठाकुर, पार्षद रोशन पटेल, प्राची सिंहा ,पावेंद्र कुमार, श्रीमती कालिंद्री तिवारी, पुसाई साहू, सुमरित उर्वशा, रुखसाना बेगम, रुक्मणी किशोर, सरिता पटेल ,आरती सोनवानी, विधान सभा युवा अध्यक्ष भरत देवांगन,नगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष परितोष हंसपाल, रामजतन भारद्वाज, रामकुमार शर्मा, जगदीश श्रीवास ,प्रदीप कुमार ,स्वप्निल तिवारी, संतोष घराना ,तिलक मानकर, महेन्द्रन अप्पू,मनीष सेन ,विल्सन मैथ्यू ,शेख नयूम ,मोहम्मद रफीक, सुरेश ठाकुर, मोहम्मद शकील खान, जुबेर अहमद, नवाब खान, रूबी एंथोनी, सलमान, सुमित यादव ,जसविंदर गिल, नितेश बंबेश्वर, अजय नोनहरे, जितेंद्र मेश्राम, संजय सोनवानी, आकाश सिंह ,नोमेश रामटेके, मुकेश, हीरालाल पवार, हेमंत पटेल, राहुल, मुकेश पटेल, राज साहू,जागेश्वर यादव एवं कांग्रेस कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

 

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

error: Content is protected !!