छत्तीसगढ़दल्लीराजहराबालोद
प्रतिभा को मिला सम्मान ..! शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्यपाल सम्मान से सम्मानित किए गए सुश्री एनुका सार्वा l

दल्ली राजहरा शनिवार 6 सितंबर 2025
भोज राम साहू 98937 65541

प्रदेश का सर्वोच्च सम्मान राज्यपाल पुरस्कार 2024-25 के लिए सुश्री एनुका सार्वा व्याख्याता, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला डौंडीलोहारा का चयन होने पर राज्यपाल महोदय रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ,शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव जी के कर कमल से प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो,शॉल तथा श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।

➡️🔥🌺उपलब्धियां🌺🔥⬅️
येनुका सार्वा लगातार पढ़ाई के साथ साथ कला , साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में बच्चों का मार्गदर्शन कर रही हैं जिसके फलस्वरूप विगत 6 वर्षों से राज्य और एक बार राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व कर रहे हैं । पश्चिम भारत विज्ञान मेला में भी विगत 3 वर्ष से राज्य में प्रस्तुति दे रहे हैं । कोरोना काल में भी लगातार मोहल्ला क्लास, जागरूकता कार्यक्रम, निःशुल्क मास्क वितरण आदि कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई।
सुश्री शार्वां 2017 मे कैंसर के तृतीय स्टेज से लड़कर आज शिक्षा, संस्कृति,पर्यावरण संरक्षण आदि सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए लोगों को जागरूक कर रही है जैसे प्रतिवर्ष कैंसर दिवस पर सायकिल रैली,हेयर डोनेशन, मितानिन जागरूकता, किशोरी बालिकाओं का जागरूकता कार्यक्रम आदि।
सुश्री शार्वां प्रशिक्षित कुशल ओडिसी नृत्यांगना भी है और अलग अलग राज्यों में अपनी प्रस्तुति दे चुकी हैं और इन सबका लाभ निश्चित रूप से विद्यालय के छात्र छात्राओं को भी मिल रहा है। और अब कई व्याख्याता उनसे प्रेरणा लेकर सक्रिय कार्य कर रहे हैं।

इन सबके अलावा सुश्री शार्वां ने दो बेटियों को गोद लेकर सिंगल मदर की भूमिका भी बखूबी निभा रही हैं उनका यह निर्णय निश्चित रूप से समाज में निःसंतान दंपतियों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बन रहा है। उनकी उपलब्धियां में
➡️🔥🌺A “विभागीय” 🌺🔥⬅️
👉1. पढ़ाई तुहर द्वार_0.1 उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान 2021
👉2. जिलाधीश द्वारा कोरोना वारियर्स सम्मान 2021
👉3. राज्योत्सव उत्कृष्ट प्रदर्शन सम्मान 2022 जिला बालोद
👉4.मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण शिक्षा श्री सम्मान 2023-24
👉5.सदस्य जिला प्रबंधन समिति, छ ग़ रेडक्रास सोसायटी जिला बालोद की ।





