छत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध

नगर पालिका परिषद बालोद के वार्ड क्र. 01के समस्याओं को लेकर पार्षद पुष्पा साहू के प्रतिनिधि ईश्वर साहू और जनसेवक रितेश कुमार बिझेकर ने जिला कलेक्टर को सौपा ज्ञापन।

दल्ली राजहरा 05 नवंबर 2025 भोज राम साहू 98937 65541

 

नगर पालिका परिषद बालोद के पार्षद पुष्पा साहू के प्रतिनिधि ईश्वर साहू और जन सेवक रितेश कुमार बिझेकर ने वार्ड के विभिन्न समस्या को लेकर कलेक्टर जन दर्शन में ज्ञापन सौंपा है तथा कलेक्टर महोदय से अनुरोध किया गया है कि वार्ड की समस्या को जल्द से जल्द सुधरने के लिए हस्तक्षेप करें उन्होंने तीन बिंदुओं पर ज्ञापन सौंपा है, वह निम्न अनुसार है..!
👉🏻 (1) वार्ड नंबर 1 पाररास में रामकुमार के घर के पास बिजली का पोल अत्यंत जर्जर हो चुका है , किसी अनहोनी से बचने के लिए अति शीघ्र बदलने की आवश्यकता है ।
👉(2) वार्ड में स्थित शासकीय बुनियादी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय है । बाउंड्री वॉल नहीं होने के कारण आसामाजिक तत्व स्कूल परिसर में घुस जाते हैं जिससे बच्चों के पढ़ाई में बाधा उत्पन्न होता है । अतः अति शीघ्र बाउंड्री वॉल कराई जाए । बच्चों की संख्या ज्यादा होने के कारण कमरा कम पड़ जा रहे हैं इसलिए तीन अतिरिक्त कमरा भी स्कूल में बनाई जाए ।
👉 (3) शासकीय जिला ग्रंथालय बालोद में आने वाले की संख्या ज्यादा है पीने की पानी की समस्या बनी रहती है । पेड़ों में पानी डालने एवं निस्तारी के समस्या को देखते हुए अति शीघ्र बोरवेल कराये जाय । 

Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!