छत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध

“शहीद दुर्वासा लाल निषाद और हमारा बालोद जिला” के सह लेखिका डॉक्टर शिरोमणि माथुर किए गए सम्मानित !

दल्ली राजहरा शनिवार 19 जुलाई 2025 भोज राम साहू 9893 765541

 कारगिल युद्ध में शहीद हुए बालोद जिले के देवरी ग्राम के माटी पुत्र दुर्वासा लाल निषाद के स्मृति में एक पुस्तक विमोचित हुआ था इस पुस्तक में शहिद दुर्वासा लाल निषाद और बालोद जिला के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई है l इस पुस्तक के सह लेखिका डॉ शिरोमणि माथुर स्वास्थ्य कारण से मुंबई चली गई थी l वापस आने पर बद्री प्रसाद पारकर , मुन्नीलाल निषाद , अब्दुल कलाम और परदेसी राम वर्मा के द्वारा उनके निवास स्थल स्थान पहुंचकर शाल श्रीफल स्मृति चिन्ह एवं पुस्तक की प्रति देकर सम्मानित किया गया l इस अवसर पर दल्ली राजहरा के प्रसिद्ध साहित्यकार एवं कवि सिद्दीकी जी भी उनके साथ थे l आपको बता दें कि डॉक्टर शिरोमणि माथुर एक राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सम्मानों से सम्मानित साहित्यकार एवं लेखिका हैं l उन्हें कई पुरस्कार मिल चुके हैं शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में भी माताजी का विशेष उल्लेखनीय योगदान है l

➡️🔥🌺माताजी डॉक्टर शिरोमणि माथुर ने बताया कि🌺🔥⬅️

4 दिसम्बर 1998 के दिन बालोद जिले के के देवरी ग्राम के माटी पुत्र दुर्वासा लाल निषाद कार‌गिल युद्ध में शहीद हो गये। उन्हीं की स्मृति में बालोद जिले के साहित्यकारों ने – शहीद दुर्वासा लाल निषाद और हमारा बालोद जिला – पुस्तक भी रचना की है। इस पुस्तक लेखक मंडल में दल्लीराजहरा भी लेखिका व समाज सेवी डा० शिरोमणि के साथ साथ – मुनी लाल निषाद, बद्री प्रसाद पारकर शिव कुमार गायकवाड़, डा० अशोक आकाश है इस पुस्तक के सम्पादक छत्तीसगढ के वरिष्ठ साहित्य-कार डा० परदेशी राम वर्मा जी हैं। उनके मार्गदर्शन मे यह बालोद जिले के शहीद दुर्वासा लाल निषाद का जीवन परिचय सामने आया जिले के चर्चित वाक्तित्व, स्थल व और बालोद जिले की उपलब्धि सांस्कृतिक गतिविधियों की लिपिबद्ध कर शोध कार्य लेखक मंडल ने किया है l जो जिले ही नहीं पूरे छत्तीसगढ़ के लिये उपयोगी सिद्ध होगा। तथा वैभव प्रकाशन ने पुस्तक प्रकाशित की है l

इस पुस्तक का विमोचन कार्यक्रम 25 जून को में निषाद समाज के अखिल भारतीय सम्मेलन  में हुआ था l

Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!