दल्ली राजहरा

सोमवार 15 दिसम्बर 2025

भोजराम साहू 9893 765541

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चिखली के कक्षा सातवीं में पढ़ने वाली कु तानिया का चयन 69 वे राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025 के आयु समूह 14 वर्ष फुटबाल के लिए हुआ।यह प्रतियोगिता 18.12.2025 से 21.12.2025 तक रांची झारखंड में आयोजित होगी
रानी दुर्गावती फुटबॉल क्लब चिखली के सचिव व कोच चन्द्रशेखर पवार ने बताया तानिया क्लब की नियमित खिलाड़ी हैं और कक्षा 4 थी से फुटबाल सिख रही है।

तानिया का चयन बालोद में हुए राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के आधार पर किया गया। तानिया शालेय फुटबाल छत्तीसगढ़ टीम का प्रतिनिधित्व करेगी। तानिया, प्राची पोर्ते की छोटी बहन है और प्राची की तरह ये भी अपनी टीम में डिफेंस खेलती है।आयु समूह 17 वर्ष के लिए प्राची का भी चयन नेशनल के लिए हुआ है दोनो बहनों का चयन नेशनल के लिए होना हमारे क्लब के लिए सौभाग्य की बात है।

इनके पिता पेशे से सेल्समेन है और छोटी बेटी को भी बड़ी की तरह एक अच्छी खिलाड़ी बनाना चाहते हैं तानिया प्रतिदिन सुबह-शाम चिखली मैदान में अभ्यास कर अपनी खेल प्रतिभा को निखारने का कार्य कर रही हैं। 

 शालेय राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में चयन होने पर जिला शिक्षा अधिकारी बालोद मधुलिका तिवारी, सहा जिला खेल अधिकारी शिक्षा विभाग किशोर मेहरा, सपन जेना खेल समन्वयक बालोद , प्राचार्य चिखली विनीता सैनी, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी डौण्डी प्रवीण कुमार चतुर्वेदी, संजय ठाकुर, सरपंच चिखली रम्हऊ राम, रामाधार साहू, तेजेश्वर भट्ट, चम्पा लाल सागर, दिनेश किशान, जगप्रीत संधू, समस्त स्टाफ चिखली, ग्रामीणजन एवं क्लब के सभी खिलाड़ियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

error: Content is protected !!