छत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध
“घर में खुशहाली हो मन में हो विश्वास, कुष्ठ मुक्त जिले में सबका हो विकास” थीम को लेकर स्वास्थ्य विभाग चला रहे नगर में अभियान ..!

दल्ली राजहरा मंगलवार 09 दिसम्बर 2025 भोज राम साहू 9893 765541
“घर में खुशहाली हो मन में हो विश्वास, कुष्ठ मुक्त जिले में सबका हो विकास” थीम को लेकर दल्ली राजहरा नगर में नि:शुल्क त्वचा जांच, उपचार एवं परामर्श अभियान के अन्तर्गत आज वार्ड क्रमांक 14 में मितानिन घर घर जाकर दाग धब्बे की जांच करके कुष्ठ रोगी की खोज कर रहे हैं ।

स्वास्थ्य सुपरवाइजर रेखू राम साहू ने अभियान की जानकारी दिया उन्होंने कुष्ठ के लक्षण को बताया, चमडी पर तेलिया चमक हो,शरीर के किसी एक भाग में पसीना नहीं आता हो, सूखापन रहता हो, भोजन पकाते समय चमड़ी में बार बार फफोले आना, जलने का पता ही न लगता हो, पैर के तलवे में घाव हो जाये और भरता न हो, हाथ की ऊगली की पकड़ कमजोर हो जाये, पैर के पंजा अचानक झूल जाये, कलाई अचानक झूल जाना, नाक ठस हो जाय और खून निकलता हो, हाथ पैर में भोथरापन, यदि महसूस होता है तो यह कुष्ठ रोग की लक्षण हो सकती है ।





