छत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध
छत्तीसगढ़ के किसानों के त्योहार अक्ति ( अक्षय तृतीया ) पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला शेरपार में बच्चों ने रचाई गुड्डे-गुड़िया की शादी ।

दल्ली राजहरा
शनिवार 3 मई 2025
भोज राम साहू 9893765541

छत्तीसगढ़ के पारंपरिक त्योहार अक्ति ( अक्षय तृतीया ) पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला शेरपार में बच्चों ने रचाई गुड्डे-गुड़िया की शादी रचाकर बाल विवाह रोकने का ग्रामीणों को दिया संदेश दिया l

अक्षय तृतीया के शुभ-अवसर पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला शेरपार में बच्चों ने गुड्डे-गुड़िया की शादी रचाई। शादी के दिन पूरी रस्म निभाई जैसे- तेलमाटी, चुलमाटी, हल्दी, मेहंदी, मायन व बारात आदि बच्चों में भारी उत्साह देखा गया।
धरम-टीकावन के साथ लोगों को सामूहिक भोज भी कराया गया।

ग्राम पंचायत शेरपार की सरपंच- श्रीमती जया मंडावी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर बच्चों द्वारा प्लेकार्ड के माध्यम से बाल विवाह रोकने व उनके दुष्परिणामों के बारे में संदेश पुतरा-पुतरी की शादी के माध्यम से दिया गया, जिसकी भूरी-भूरी प्रशंसा भी किया व सरपंच ने ग्रामवासियों को आह्वान किया कि बाल-विवाह रोकने हेतु हमेशा जागरूक रहने का संदेश दिया।





