छत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध

“शहर में हो रही है ,भालू की दस्तक” सावधानी ही बचाव है इन्हें ना छेड़े । :—संतोष कुमार ठाकुर ( वन परिक्षेत्र अधिकारी दल्ली राजहरा)

दल्ली राजहरा शनिवार 13 दिसंबर 2025 भोजराम साहू 9893765541
ठंड बढ़ते ही दल्ली राजहरा में जंगली पशुओं का शहर में आना बढ़ गया है। जिसके कारण नगर वासियों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है । खासकर के जंगल से लगे क्षेत्र में जंगली पशुओं जिसमें सियार और लकड़बग्घा तो हमेशा दिखता था लेकिन अब भालू जैसे जंगली जानवर भी शहर में घूम रहे हैं । पिछले कुछ वर्ष  पहले डी ए व्ही इस्पात स्कूल के सामने तेंदुआ के द्वारा  गाय के बछड़े को शिकार बना लिया गया था ।

 रामेश्वर साहू (राजहरा भाजपा मंडल अध्यक्ष )

ने बताया कि गुरुवार रात्रि को एक युवा भालू के द्वारा वार्ड नंबर एक राजहरा बाबा वार्ड के रफ़ीक कुरैशी के घर में घुसकर उत्पाद मचाया तथा शहर के मध्य श्रम वीर चौक के पास भी एक व्यक्ति के द्वारा रात्रि 2 बजे के लगभग भालू को विचरण करते हुए देखा गया है ।
  पंडर दल्ली क्षेत्र के वार्ड नंबर 1 ,2 ,5 और 7 जंगलों से लगा हुआ है । जिसके कारण हिंसक जानवरों का आना-जाना लगा रहता है शहर वासी मॉर्निंग वॉक के लिए प्रातः 4:30 बजे से ही रोड पर घूमते रहते हैं । साथ ही वह पहाड़ी इलाके में राजहरा बाबा मंदिर के आगे डंप ग्राउंड से मैगजीन के खतरनाक अति संवेदन शील क्षेत्र में भी घूमते हैं ।उन्होंने शहर वासियों से निवेदन किया है कि सुबह मॉर्निंग वॉक के समय में परिवर्तन करें और सूरज निकलने के आसपास ही निकले कोशिश करेंं कि अकेले के बजाय 2 या अधिक के संख्या में मॉर्निंग वॉक पर निकलें।
संतोष कुमार ठाकुर ( वन परिक्षेत्र अधिकारी दल्ली राजहरा)
 ने बताया कि ठंड बढ़ते ही भोजन की तलाश में यह जंगली पशु शहर की ओर आ जाते हैं वन विभाग की ओर से इसके लिए आज रात्रि 9:00 बजे से ही दल्ली राजहरा नगर पालिका चिखलकसा नगर पंचायत एवं आसपास के जंगल से लगे गांव में गश्ती दल को लगाया जाएगा । साथ उन्होंने प्रशासन से भी सहयोग के लिए पत्र भेजा  है ।

उन्होंने  आम नागरिकों से अनुरोध किया कि रात्रि में अति आवश्यक कार्य होने पर ही जंगल के तरफ जाएं एवं बिना कारण अकेले जंगल ना जाए सुबह अंधेरे में भी जंगल की तरफ ना जाएं बच्चों एवं बुजुर्गों का विशेष ख्याल रखें l जंगली जानवर भोजन की तलाश में शहर की तरफ आ रहे हैं l उसको ध्यान में रखकर घर से बाहर निकलने से पहले मुआयना कर लेवे l

उन्होंने आम जनता से भी अपील है की जंगली जानवर से सावधान रहे l उन्हें छेड़ने पर वे विचलीत हो सकते हैं । जंगली जानवर को देखकर शोर भी ना मचाएं उनसे मुकाबला करने की कोशिश ना करें l ये ताकतवर और हिंसक जीव होते हैं कभी भी आप पर जानलेवा हमला कर सकते हैं सावधानी ही बचाव है तथा तुरंत वन विभाग से संपर्क करें ।

Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!