दल्ली राजहरा 12 दिसम्बर 2025

भोज राम साहू 9893765541

विगत 2 अक्टूबर 2025 को दल्ली राजहरा से लगभग 5 किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 930 पर कारूटोला ग्राम में बिजली के तार डबरी में टूट कर गिर गए थे । जिसमें गांव के बच्चे खेलते हुए पहुंच गए थे और दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे जिसमें से एक बालक दक्ष उइके पिता संजय उइके की मृत्यु हो गई थी । जब गांव वालों को पता चला तो काफी हो हंगामा हुआ और मानपुर चौक में चक्का जाम भी किया गया और शासन से विभिन्न मांग की गई आश्वासन के पश्चात ग्रामीण शांत हुए और चक्का जाम समाप्त किया गया ।

बिजली कंपनी की सहायक अभियंता कार्यालय द्वारा विद्युत दुर्घटना में मृतक दक्ष उनके के उत्तराधिकारी संजू कुमार उइके ग्राम कारूटोला को आर्थिक सहायता प्रदान की गई ।
छत्तीसगढ़ राज्य पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा मृतक के उत्तराधिकारी संजू कुमार उइके को चार लाख रूपये की सहायता राशि देने का निर्णय लिया गया । उक्त राशि का चेक एसडीएम कार्यालय में अनुविभागी अधिकारी (राजस्व )सुरेश साहू के द्वारा दिया । इस अवसर पर विद्युत कंपनी के जूनियर इंजीनियर सुनील ठाकुर मौजूद थे ।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!