दल्ली राजहरा गुरुवार 25 सितंबर 2025 भोजराम साहू 98937 65541 अरविंद योगी ( मुख्य नगर पंचायत अधिकारी चिखलाकसा ) के निर्देशानुसार नगर पंचायत चिखलाकासा द्वारा स्वच्छता ही सेवा 2025 अंतर्गत आज दिनांक 25/09/2025 को वार्ड नंबर 04 के तालाब में जनप्रतिनिधियों, अधिकारी / कर्मचारियों,गैर सरकारी संगठनों, छात्रों, स्व सहायता समूहो एवं आम नागरिकों की भागीदारी से वृहद स्तर पर ” एक दिन – एक घंटा – एक साथ” श्रम दान कर स्वच्छता शपथ कार्यक्रम किया गयापंचायत चिखलाकसा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी योगी जी ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना दिवस के रजत जयंती के अवसर पर स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है आज इसके तहत वार्ड नंबर 4 के इस तालाब में सफाई अभियान चलाया जा रहा है l कहा जाता है कि “जल ही जीवन है” इसके बिना किसी भी पेड़ पक्षी तथा जीव की कल्पना ही नहीं किया जा सकता l हमारे जीवन में जल की अत्यंत महत्व है जल के उपयोगी साधन में प्रमुख रूप से तालाब का भी बहुत महत्व स्थान है l जहां तालाब का उपयोग स्नान कपड़े की सफाई , निस्तारी निजी एवं धार्मिक कार्यक्रम जैसे महत्वपूर्ण कामों में होता है lइसे स्वच्छ रखने में अपना योगदान दे l अपने घर से निकलने वाले कूड़ा करकट को कई लोग तालाब में भी डाल देते हैं इससे बचे तथा पूजा सामग्री को भी तालाब में ना डालें क्योंकि पूजा सामग्री में रहने वाले तेल आदि से पानी प्रदूषित होता है l अच्छे नागरिक होने का परिचय दे ना तो तालाब को खुद गंदा करें और ना किसी को गंदा करने दे lSpread the lovePost navigationडी. ए. व्ही. में ‘स्वच्छोत्सव‘ के अंतर्गत अनेक कार्यक्रम आयोजित बंग समाज के द्वारा कालीबाड़ी में 43 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित किया गया