*????????जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़???????? ने 10 मुद्दों को लेकर डौण्डी लोहारा विधानसभा व मोहला मानपुर विधानसभा क्षेत्र पर दो दिवसीय बाइक रैली कर जरुकता अभियान दिनाँक 22/05/23 से 23/05/23 को किया गया*
1. खदान, अभ्यारण्य, पुलिस केम्प के नाम पर किसानों और ग्राम सभा की जमीन का अधिग्रहण पर रोक लगाओ।
2. बन्द खदान, कारखाना के पूर्व में किसानों की किये गये अधिग्रहण जमीन को वापस किया जाये।
3. वन अधिकार पट्टा के तहत लंबित किसानों को अतिशीघ्र जमीन दिया जाये।
4. वन अधिकार सामुदायिक पट्टा के तहत दिये गये जमीन को उपजाऊ बनाने के लिये निःशुल्क अनुदान दिया जाये।
5. खेती जमीन विवादों के निपटारा हेतु प्रशासनिक न्याय प्रणाली को खत्म कर फास्ट ट्रेक कोर्ट का गठन किया जाए।
6. ताकतवर, रसूखदार लोगो को सरकार गाँवो की वन भूमि व खेती भूमि को कौड़ियों के दाम देना बंद करो।
7. गोरब खाद, जैविक खाद, केचुआ खाद किसानों को पूर्णतः निःशुल्क दिया जाए।
8. उपचारित बीज एवं खाद किसानों को निर्धारित समय पर उपलब्ध कराया जाए।
9. सरकार द्वारा संशोधित पेसा कानून के बजाय जनहित पेसा कानून को लागू किया जाये।
10. कारखाना, पुलिस केम्प, खदान अभ्यारण्य के पुडित व वंचित किसान मजदूर एक हो जाओ और जन आंदोलन करो।
यह बाइक रैली दिनाँक 22/05/2023 दिन सोमवार को दोपहर 01 बजे ????????जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़???????? के कार्यालय से आरंभ होते हुए दल्ली राजहरा शहर का भ्रमण कर महामाया, डौण्डी, पटेली कुसुमकसा, गिधली क्षेत्र का भ्रमण कर किल्लेकोडा के आश्रित ग्राम बाघमार में रात्रिभोज व वीश्राम के बाद सुबह लगभग 10 बजे फिर से प्रारंभ कर लोहारा, बगईकोन्हा, उरेटा, रायगढ़, माटरी, अरजपुरी, रेंगाड़बरी, भररिटोला, मन्चुआ, कम्कापर ककईपार, गिधाली, डूटीटोला, कंगलुटोला, गोटाटोला, मोहभट्टा, सोरपर, पेंदुर, बिटेझर, शेरपार, मतकसा क्षेत्र में जगरूकता अभियान चलाया गया इस अभियान में कई जगहों पर रुक कर जन गीत के माध्यम से आम जनता को जागरूक करने का प्रयास किया गया और दोनों विधानसभा क्षेत्रों पर पम्पलेट पर्चा भी बांटा गया…इस बाइक रैली पर ????????जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़???????? के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे…
Jmm bulletins…????????????????????????

Spread the love
News Desk

By News Desk

hamaradallirajhara.in "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!