छत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध

तोरन लाल साहू (अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा) ने डिविजनल रेलवे मैनेजर (DRM) को 7 सूत्रीय मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन l

दल्ली राजहरा गुरुवार 16 अक्टूबर 2025 भोज राम साहू 98937 65541

 तोरण लाल साहू  (अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा ) ने  डिविजनल रेलवे मैनेजर मंडल रेल प्रबंधक (DRM) दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर को दल्ली राजहरा आगमन पर दल्ली राजहरा में रेल सुविधाओं का विस्तार करने के लिये ज्ञापन सौंपा है ।

जिसमें लिखा है कि दल्ली राजहरा में रेलवे स्टेशन का विस्तार, विभाग द्वारा हो रहा है l रेलवे प्रबंधक (DRM) से नगर वासियों को बहुत ही अपेक्षा है, क्योंकि रेलवे को दल्ली राजहरा से माल भाड़ा के रूप में करोड़ों रुपए के राजस्व की प्राप्ति होती है। लेकिन उस अनुपात में दल्ली राजहरा में रेलवे का विकास नहीं हो रहा है l जिससे क्षेत्र की जनता रेल सुविधाओं से वंचित है। क्षेत्र वासियों की मांग है की निम्नांकित विषयों पर गंभीरता पूर्वक विचार किया जाए l

 ➡️🔥🌺🪷मांगे 🪷🌺🔥⬅️

👉1. वर्तमान समय में संचालित डेमू ट्रेनों में बोगियों बढाई जावे।
👉2. सामान्य रूप से संचालित रेलवे पैसेंजर ट्रेन चलाई जावे। वर्तमान में जो पैसेंजर ट्रेन सप्ताह में 3 दिन दल्ली से दुर्ग तक चलती है, उसे सप्ताह में 6 दिन चलाई जाए तथा इसके समय को सुबह 7:00 किया जाए

👉3. दुर्ग से चलित सारनाथ एक्सप्रेस एवं अंबिकापुर एक्सप्रेस को दल्ली राजहरा में चलाई जावे।
👉4. दल्ली राजहरा में वॉशिंग यार्ड का निर्माण किया जाए।
👉5. यात्रियों को गर्मी से बचने के स्टेशन को फव्वारा युक्त बनाया जाए।
👉6. फूट ओवर ब्रिज का निर्माण अतिशीघ्र किया जाए।
👉7. रेलवे कॉलोनी के सभी सड़कों की मरम्मत अति शीघ्र करे l

Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!