दल्ली राजहरा

रविवार 19 जनवरी 2025

भोज राम साहू 98937 65541

 

दल्ली राजहरा नगर पालिका में इस बार ओबीसी मुक्त का सीट आया हैं l जिससे भाजपा एवं कांग्रेस दोनों ही पार्टी में दावेदारों की संख्या लंबी हो गई है l दल्ली राजहरा में वार्ड नंबर 26 के पार्षद टी. ज्योति एक लोकप्रिय और जुझारू पार्षद है l जिन्होने अपने कार्यकाल में अनगिनत कार्य करवाए हैं l लोगों के बीच हमेशा समस्याओं का निराकरण और सहयोग के लिए आगे आने वाली तथा सरकर की योजनाओं को जनता के मध्य रखकर उनका लाभ दिलाने के लिए जमीनी स्तर पर प्रयास करने वाली पार्षद टी.ज्योति को नगरवासी  ,नगर पालिका अध्यक्षा के रूप में देखना चाहते हैं l इसलिए वे चाहते हैं कि भारतीय जनता पार्टी के सक्रीय सदस्य और जमीनी कार्यकर्ता होने के कारण वह अभी जनता के सुख- दुख में हमेशा साथ देते आ रहे हैं l जिसके कारण आम जनता के बीच लोक प्रिय बने हुऎ हैं l तथा राजहरा में प्रबल दावेदार के रूप में लोगों के बीच हैं l

ओबीसी मुक्त होने पर टी. ज्योति के द्वारा पूर्व में नगरपालिका चुनाव में  पार्षद पद के लिए भारी बहुमत से पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष को हरा  चुकी है l

सवाल महिला या पुरुष का नहीं है  , सवाल है ! उनके हौसला और जज्बा का l   टी ज्योति इसमें खरे उतरकर पूरे दृढ़ निश्चय और आत्मविश्वास के साथ कार्य करती है l इसलिए नगर के विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी के दमदार प्रत्याशी के रूप में टी. ज्योति पार्षद को अध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी से टिकट देने के लिए नगरवासी मांग कर रहे हैं  l ताकि भारी से भारी बहुमत से जीत दिलाकर नगर में भाजपा का परचम लहरा सके l

 

 

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

error: Content is protected !!