???? बालोद पुलिस में कार्यरत सहायक उप निरीक्षक श्री संजीवन साहू आज दिनांक 31 मई को हुए सेवानिवृत।

????रिटायर हुए अधिकारी को बालोद पुलिस के द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर दी गई शुभकामनाएं ससम्मान विदाई।

आज दिनांक 31.05.2023 को सहायक उप निरीक्षक श्री संजीवन साहू सेवानिवृत्त हुए, पुलिस कार्यालय बालोद में विदाई समारोह पर उपस्थित पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार यादव, उप पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर, उ.पु. अधीक्षक एस.एस मौर्य, उ.पु. अधीक्षक श्री बोनीफास एक्का, प्रशिक्षु डीएसपी श्री दीपक भगत, रक्षित निरीक्षक श्री मधुसूदन सिंह नाग, व समस्त ऑफिस स्टाफ के द्वारा रिटायर हुए अधिकारी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए केक कटिंग सेलिब्रेशन के साथ उन्हें श्री फल, साल व स्मृति चिन्ह भेंट कर ससम्मान विदाई दी गई। श्री संजीवन साहू पुलिस विभाग में आरक्षक पद पर दिनांक 20.12.1983 को भर्ती हुए व सहायक उप निरिक्षक पद तक पदोन्नत होकर विभाग में 39 वर्ष की सेवा देते हुए लंबी सर्विस सफर तय किए, तथा संपूर्ण सेवाकाल अवधि में पूरी लगन एवं निष्ठापूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन किए। विदाई समारोह के दौरान श्री संजीवन साहू द्वारा पुलिस विभाग में अपने सेवाकाल से जुड़ी बेहतर अनुभवों को भी साझा किया गया।

Spread the love
News Desk

By News Desk

hamaradallirajhara.in "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!