 106 लापरवाह वाहन चालक के विरूद्व कार्यवाही कर 32,700 रू. वसूला गया जुर्माना।

 दोपहिया वाहन में तीन सवारी न चलने हेलमेट लगाकर ही वाहन चलाने की समझाईश दिया गया

बालोद जिले में यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के विरूद्व शांम के समय 04.00 बजे से 07.00 बजे सभी थाना एवं चौकियों द्वारा अपने थाना क्षेत्र में विशेष वाहन चेकिंग पाइंट लगाया गया था, जिसमें भारी एवं छोटी मालवाहक वाहन एवं मो.सा वाहनों की चेकिंग कर सभी वाहन चालकों को हेलमेट/सीट बेल्ट लगाकर एवं दो पहिया वाहन में तीन सवारी नहीं चलने की समझाईश दिया गया, चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालें 106 लापरवाह वाहन चालकों के विरूद्व मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही कर 32,700 रू. समन शुल्क वसूल किया गया।

इस मोटर वाहन चेकिंग अभियान में थाना बालोद द्वारा पाररास चेकिंग र्पाइंट लगाकर 06 प्रकरण में 1800 रू, थाना पुरूर द्वारा जगतरा टोल प्लाजा के पास चेकिंग र्पाइंट लगाकर 04 प्रकरण में 1200 रू., थाना सनौद द्वारा बोहारा चौक चेकिंग र्पाइंट लगाकर 23 प्रकरण में 6900 रू., थाना गुण्डरदेही द्वारा धमतरी तिराहा के पास चेकिंग र्पाइंट लगाकर 06 प्रकरण में 2000 रू., थाना देवरी द्वारा थाना के सामने चेकिंग र्पाइंट लगाकर 07 प्रकरण में 2100 रू., थाना डी.लोहारा द्वारा बटेरा चौक में चेकिंग र्पाइंट लगाकर 19 प्रकरण में 5700 रू., थाना राजहरा द्वारा मानपुर चौक में चेकिंग र्पाइंट लगाकर 12 प्रकरण में 4300 रू, थाना डौण्डी द्वारा मथई चौक में चेकिंग र्पाइंट लगाकर 14 प्रकरण में 4200 रू., यातायात बालोद द्वारा झलमला चौक में चेकिंग र्पाइंट लगाकर 15 प्रकरण में 4500 रू. सभी थानों द्वारा कुल 106 लापरवाह वाहन चालकों के विरूद्व कार्यवाही कर 32,700 रू. समन शुल्क वसूल किया गया है। आज भी सभी थाना क्षेत्रों द्वारा निर्धारित चेक पाइंट पर वाहन चेकिंग जारी रहेगा।

बालोद पुलिस आम नागरिकों से अपील करता है कि यातायात नियमों का पालन करे, दोपहिया वाहन में तीन सवारी न चलें, शराब सेवन कर वाहन न चलाएं, मालवाहक वाहन में सवारी भरकर परिवहन न करे, नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, संयमित गति से वाहन चलाएं एवं वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावें।

Spread the love
News Desk

By News Desk

hamaradallirajhara.in "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!