दल्ली राजहरा बुधवार 23 अक्टूबर 2025 भोज राम साहू 9893765541इस दिवाली सचमुच खुशियो वाली दिवाली :– एन एस एसइस दीवाली सचमुच खुशियाँ बांटने वाली दीवाली रही। और इसे सिध्द किया है बालोद जिला राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवको ने। बालोद जिला राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवको द्वारा बीते पाँच वर्षो यह कार्यक्रम किया जा रहा हैं इस कार्यक्रम का नेतृत्व वरिष्ठ स्वयंसेविका कल्पना बंबोड़े द्वारा किया जाता है। जिसमें वे सामुदायिक अन्न, राशि सहयोग लेकर जिनको इसकी जरुरत होती हैं उन तक खुशीयाँ बांटने का प्रयास किया जाता है। वे बीते पाँच वर्षो यह कार्यक्रम अभियान चला रहे। इसी कार्यक्रम में बालोद वृध्द आश्रम में प्रतिवर्ष की भाति इस वर्ष भी स्वयं सेवको द्वारा दीपावली का त्यौहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया किया जिसमें, आश्रम में रंगोली सजाया गया, फूलो के तोरन और दीपों से आश्रम को सजाया गया, संध्या के समय सभी बुजूर्गो को कपड़े और उपहार दिये गये तत्पश्चात माता लक्ष्मी की आरती की गई, सभी ने प्रसाद ग्रहण करने के बाद पटाखे भी जलाये, कार्यक्रम के अंत में स्वयं सेवको व्दारा सुआ नृत्य भी किया है । यह पूरे कार्यक्रम में सभी के चहरे पर जो रौनक और खुशियाँ दिखाई दे रही सचमुच देखने लायक थी। हमारे व्दारा ये एक छोटा सा प्रयास है खुशियाँ बांटने का :– स्वयं सेविका कल्पनासामाजिक कार्यकर्ता व स्वयंसेविका कल्पना बंबोड़े ने बताया कि ये एन एस एस स्वयं सेवको व्दारा एक छोटा सा प्रयास है खुशियाँ बांटने का। उन्होने बताया की समाज में ऐसे लोग है जो समाज में कमजोर, असहाय वर्ग की मदद करना चाहते हैं पर उनके कामकाज के चलते वे इसमें समय नही दे पाते हैं , दूसरी ओर एक वर्ग है जो इन त्योहार के मौके पर भोजन, व अपनो के लिए तरसते है, तो स्वयं सेवको न यही दोनों के बीच मध्यस्थ का काम कर रही है। इस कार्यक्रम में जिले अलग अलग महाविद्यालय के स्वयं सेवको ने अपने अपने क्षेत्र में इस कार्यक्रम के लिए नेतृत्व व सहयोग किया शासकीय दुर्वासा निषाद महा. अर्जुदा का नेतृत्व स्वयंसेवक प्रणव तिवारी, गुरुर महा. का नेतृत्व वरिष्ठ स्वयंसेवक खिलेश्वर साहू व दीप्ति पटेल, एकलव्य महा. डौंडी लोहारा का नेतृत्व दीपेश साहू व्दारा किया है। कार्यक्रम में वरिष्ठ स्वयंसेवक व सामाजिक कार्यकर्ता कौशल गजेंद्र, मनीषा राणा, मयंक साहु, सागर, , अनिल कुमार, कुशल, गौतम उपस्थित रहे।Spread the lovePost navigation“इस दिवाली सुखाश्रय वृद्धा श्रम के संग ” नवचेतना समाज सेवी संगठन की अनुकरणीय पहल लगातार चक्काजाम के चलते महामाया ग्राम विकास संगठन ने भी अपनी रोजी रोटी की समस्या को लेकर CGRKSS और CMSS के साथ मिलकर SDM और महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा ।