दल्ली राजहरा
रविवार 19 अप्रैल 2026
भोजराम साहू 9893 765541
लौह अयस्क नगरी में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी ब्राह्मण समाज दल्ली राजहरा के तत्वावधान में स्थानीय श्रम वीर चौक के समीप वार्ड क्र. 22 में स्थित ब्राह्मण समाज भवन परिसर में कल 20 अप्रैल 2026 दिन सोमवार को भगवान श्री परशुरामजी के प्राकट्य उत्सव पूर्ण वैदिक विधि विधान व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।

इस अवसर पर ब्राह्मण समाज भवन से प्रातः 09.00 बजे नगर भ्रमण हेतु बाईक रैली निकाली जाएगी।प्रातः10.30 बजे से भगवान परशुराम जी की पूजा, अर्चना महाआरती व भोग प्रसाद होगा तथा दोपहर 01.00 बजे से शाम 04.00 बजे तक महाप्रसाद व भोजन वितरण का कार्यक्रम रखा गया है।
उपरोक्त सभी कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज दल्लीराजहरा के सभी सदस्यगण सपरिवार गरिमामय उपस्थिति प्रदान कर इस आयोजन का लाभ लें। नगर के वरिष्ठ पत्रकार व ब्राह्मण समाज के प्रवक्ता कमल शर्मा ने ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी की ओर से उपरोक्त जानकारी दी है।

 

 

 

 

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

error: Content is protected !!