दल्ली राजहराबुधवार 18 अप्रैल 2026भोजराम साहू 9893 765541 ग्राम चिखली में हुआ नवीन सोसाइटी खाद एवं बीज भंडार का उद्घाटन ।डौंडी ब्लॉक के ग्राम चिखली जो की एक वृहद ग्राम है चिखली के आसपास नर्राटोला बोरगांव के किसानों को खाद एवं बीज के लिए तहसील मुख्यालय डौंडी पर आश्रित होना पड़ता था जिसके लिए किसानों के द्वारा कई वर्षों से चिखली में खाद गोदाम एवं बीज भंडार के लिए सोसायटी की मांग की जा रही थी ।विधायक प्रतिनिधि पियूष सोनी के द्वारा किसानो की मांग को क्षेत्र की विधायिका अनिला भेड़िया के पास रखा गया । किसानों की मांग को ध्यान में रखकर विधायिका ने स्वीकृति देते हुए नवीन भवन खाद्य एवं बीज भंडार के लिए स्वीकृति दी जिसका विधिवत उद्घाटन पियूष सोनी (विधायक प्रतिनिधि डौंडी ) रमऊ राम ठाकुर ( सरपंच ग्राम पंचायत चिखली ) चिरामजी ( सरपंच ग्राम पंचायत नर्राटोला ) एवं सरपंच ग्राम पंचायत बोरगांव और प्राधिकृत अधिकारी टेकाम मैडम (प्राधिकृत अध्यक्ष ) करतेन्द्र जी नोडल अधिकारी उपस्थित थे । साथ ही ग्राम चिखली नर्राटोला एवं बोरगांव के किसान भी सैकड़ो की संख्या में इस नवीन सोसाइटी खाद एवं बीज भंडार के उद्घाटन के अवसर पर उपस्थित थे ।उद्घाटन के पूर्व उपस्थित अतिथियों के द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी एवं मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की तेल चित्र का पूजा अर्चना कर माल्यार्पण किया गया । उद्घाटन उपरांत पियूष सोनी एवं किसानों के बीच चर्चा की गई साथ ही पियूष सोनी ने किसानों को नवीन भवन बनाने का महत्व भी समझाया । उन्होंने कहा कि भवन बनाने का महत्व तभी सार्थक होगा जब किसानों को उचित समय एवं उचित कीमत पर पर खाद एवं बीज की सुविधा उपलब्ध होगी । अब आप लोगों को खाद एवं बीच के लिए डौंडी का चक्कर लगाना नहीं पड़ेगा ।उन्होंने सभी किसान भाइयों को इस अवसर पर बधाई दिया तथा कहा कि हमारे क्षेत्र की विधायिका माननीय अनिला भेड़िया जी के संवेदनशीलता के कारण आप सभी किसान भाइयों को यह सौगात मिली है । इसके लिए उन्होंने अनिला भेड़िया को भी धन्यवाद दिया ।Spread the lovePost navigationसेवा को मिला सम्मान “संकुल केंद्र पटेली में सम्मान समारोह का आयोजन।