दल्ली राजहरा शनिवार 18 अप्रैल 2026 भोजराम साहू 9893 765541संकुल केंद्र पटेली में संकुल स्तरीय विदाई एवं शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित की गई।18 अप्रैल दिन शनिवार को वनांचल विकासखंड डौंडी के संकुल केंद्र पटेली में संकुल स्तरीय विदाई एवं शिक्षक सम्मान आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री परसादी राम भुआर्य सेवानिवृत्त प्रधान पाठक,(पूर्व माध्य शाला पचेड़ा) श्री बरसन लाल निषाद सेवानिवृत्त प्रधान पाठक(प्राथमिक शाला पचेड़ा),श्री हेमन लाल उर्वशा सेवानिवृत्त भृत्य(मा शाला पचेड़ा) को सेवानिवृत्त होने पर संकुल पटेली के समस्त शिक्षको ने साल-श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित कर विदाई दी गई। इस मौके पर अतिथियो ने अपने विभागीय जीवन यात्रा की यादें साझा किए। विद्यालय में कर्मचारी परिवार की तरह होते हैं-हमे सभी से बेहतर समन्वय बनाकर सौंपे गए कार्यों को उत्साह एवं अनुशासन में रहकर करनी चाहिए। मौके पर संकुल समन्वयक बसंतमणी साहू ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सफलतम सेवा अवधि पूर्ण करने बधाई देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य व मंगलमय जीवन की कामना किये। इसी तरह सेवानिवृत्त शिक्षको के सम्मान के साथ साथ अनुशासित रहकर इस सत्र उत्कृष्ट विद्यालय सन्चालन के लिए समस्त प्रधान पाठकों को पटेली संकुल समन्वयक ने स्मृति चिन्ह भेंटकर प्रोत्साहित किया। इस कार्यक्रम में संकुल प्रभारी जे एल भुआर्य,संकुल समन्वयक बसंतमणी साहू, प्रधान पाठक श्री विद्या भूषण भुआर्य, सुनीता शर्मा,गोपिका राजपूत, योगेश कुमार पवार,सन्ध्या कुलदीप, झुमुकलाल मसियारे, त्रिवेणी चौरका,शिक्षक-आसिम भुसाखरे विजय कुमार साहू, सोमेश्वर देव कोर्राम बसंत कुमार तारम यश्वनी सेन,उषा कांगे,मंजू धुर्वे, विद्या भुआर्य, प्रतिमा साहू,रितेश कुमार ,ललित कुमार ठाकुर, चंद्रकांत साहू एवं विरिष्ठ वयाख्याता बी एल साहू, एन के सपहा, सुनील कुमार रावटे उपस्थित थे।Spread the lovePost navigationबालोद महाविद्यालय के रोवर_ रेंजर “युवा आपदा मित्र योजना प्रशिक्षण शिविर में ले रहे प्रशिक्षण …! “किसानों को खाद एवं बीजों की समस्या से मिलेगी मुक्ति ।” :– पियूष सोनी (विधायक प्रतिनिधि डौंडी)