छत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर जनपद सदस्य मंजू संजय बैस ने दिव्यांग बालिका को भेट की वाकर…!

दल्ली राजहरा रविवार 02 नवंबर 2025 भोज राम साहू 9893765541

 

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती के अवसर ग्राम अरमुरकसा में भव्य आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद सदस्य संजू मंजू बैस थे । अतिथि स्वागत उपरांत सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ महतारी के प्रतिमा की पूजा अर्पण कर पर माल्यार्पण किया गया तथा राज्य स्थापना दिवस मनाया गया ।

 

इस अवसर पर जनपद सदस्य आशा आर्य जी के द्वारा राजगीत “अरपा पैरी के धार महानदी हे अपार” गाकर कार्यक्रम का शुभांरभ किया गया । ग्राम अरमूरकसा के कक्षा दूसरी में पढ़ने वाली दिव्यांग बालिका तेजल जिसका हौसला चलने का जिज्ञासा तो रहता था पर अपने पैरों की कमजोरी के चलते विवश हो जाती थी । उनके शिक्षक छत्रपाल देशमुख ने उनके विवशता को देखते हुए उनके मदद के लिए जनपद सदस्य मंजू संजय बैंस से आग्रह किया कि ये बेटी चलने को लालायित रहती है वह दिवाल पकड़कर चलने का प्रयास करती है । इसे अगर वाकर मिल जाएगा तो अपने इच्छा शक्ति से शीघ्र सुधार हो जाएगा और चलना प्रारंभ कर देगी । बेटी की इच्छा शक्ति को और प्रगाढ़ करने और शीघ्र वाकर के माध्यम से पैरों में ताकत मिले । इस उद्देश्य को देखते हुए जनपद सदस्य मंजू संजय बैंस ने राज्य के स्थापना दिवस के अवसर को यादगार बनाने के लिए वाकर प्रदान किये । 

कक्षा दूसरी में पढ़ने वाली बेटी तेजल वाकर पाकर ऐसा खुशी था मानो उनके चलने के लिए को वरदान स्वरूप कोई अदृश्य ताकत मिल गया हो। जनपद सदस्य मंजू संजय बैंस ने वाकर देकर हौसला देते हुए चलने को कहा और इस बेटी को चलते देख मामां बाप के आंखों में खुशी के आशु आ गए । बच्चों बच्ची के हौसला को देखकर माहौल ऐसा बना की हर किसी के आंखें डबडबा गई । ग्रामीण जन आनंदित होकर जनपद सदस्य मंजू संजय बैंस का आभार व्यक्त किए ।

 इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मिथिलेश नूरेटी ने कहा कि आज हमारा राज्य का स्थापना दिवस है आज हम रजत जयंती मना रहे है । इस दिन को विशेष बनाने के लिए हमारे भैया संजय बैंस भाभी जनपद सदस्य मंजू बैंस ने दिव्यांग बेटी को वाकर देकर यादगार बना दिया और इस बेटी को चलते देख उनकी आत्मविश्वास के हम साक्षी बने इस क्षेत्र में ऐसे जनप्रतिनिधि विकास कार्यों के साथ साथ समाज सेवा में भी आगे रहते है ।

भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेन्द्र सिन्हा ने अपने उद्बोधन में उपस्थित लोगों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि ये क्षण बहुत ही सुखद है बेटी तेजल को चलते देख मन प्रफ्फुलित हो गया वास्तव में मैं जिस जगह रहता हूं हमारे जनपद सदस्य भाभी मंजू संजय बैंस जैसे जनप्रतिनिधि पाकर हम अपने आप को सौभाग्य शाली मानते है । जब जब लोगों की समस्या हो या कोई जरूरत मंद हो सबके सहयोग के लिए हमेशा आगे रह कर लोगों के मदद करते है और कुसुमकसा का नाम रौशन करते है ।

सरपंच हलधर गोरे जी ने कहा कि हमारे जनपद सदस्य ने मेरे गांव की बेटी की समस्या को समझते हुए जो समाधान किए वास्तव में तारीफ के योग्य है ।  

इस कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मिथिलेश नूरुटी जनपद सदस्य आशा आर्य भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिन्हा सरपंच हलधर गोरे संतोष जैन अध्यक्ष राम जानकी सेवा समिति योगेंद्र सिन्हा भाजपा मंडल अध्यक्ष शिव राम सिंद्रामे पूर्व सरपंच ओमप्रकाश उप सरपंच कमलेश्वर सिन्हा मंडलेश्वर कुसुमकसा शमशेर खान दीपक यादव उप सरपंच गौतम साहू जी अध्यक्ष साहू समाज गौरी शंकर साहू देवराज जैन डाक्टर नसीम खान गजेंद्र सिन्हा पुष्पजीत बैंस राजू सिंहा मनीष जेठवानी दिनेश जैन पंकज जेठवानी कमलकांत साहू विनोद सोनी लिखन राम कृष्णकांत दुर्गा बाई चंद्रकली मीणा बाई जानकी बाई बमलेश्री निर्मला गेंदी बाई भुनेश्वरी बलदेव दास कोटवार ग्राम पैंटल रतन लाल जी सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे l

आपको बता दे कि  प्रधान पाठक छत्रपाल स्थिति को देशमुख के द्वारा अरमूरकसा के  स्कूल के  जो योगदान दिया गया है  उस संबंध में शिक्षक दिवस ( 5  सितम्बर 2025  ) के अवसर पर एक विशेष आलेख हमारा दल्ली राजहरा में विशेष तौर पर छपा था  । छत्रपाल देशमुख योगदान अवश्य ही अन्य शिक्षकों के लिए प्रेरणादाई है ।

Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!