दुर्ग। दुर्ग शहर के भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल साहू ने उज्जवला गैस के कीमतों में 300 रूप से सब्सिडी देने के फैसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताते हुए इसे गरीबों के के हित में लिया गया ऐतिहासिक निर्णय बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस निर्णय से इस देश के करोड़ों गरीबों को राहत मिलेगी। गौरतलब है कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की कैबिनेट ने करोड़ों उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मिलने वाले गैस सिलेंडर पर सब्सिडी में बढ़ोतरी करते हुए 300 रू कर दिया है। अब उज्ज्वला योजना के तहत महिला उपभोक्ताओं को 600 रु की दर पर उज्जवला गैस सिलेंडर मिलेगा।इस फैसले के लिए मोदी कैबिनेट का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बुधवार को हुई मोदी केबिनेट की बैठक के समापन होने के बाद केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मोदी जी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई जिसमें भाजपा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने बीते रक्षाबंधन एवं ओणम के अवसर पर रसोई गैस में 200 रु की कटौती की थी
जिससे 1100 रु में मिलने वाला गैस सिलेंडर 900 रू में मिलने लगा एवं उज्जवला योजना के लाभार्थियों को 700 रू में गैस मिलने लगा था उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों की सब्सिडी को अब 200 रू से बढ़कर 300 रु किया गया है जिससे उज्ज्वला योजना की लगभग 9 करोड़ 60 हजार बहनों को 600 रू में गैस सिलेंडर मिलेगा । वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साहसिक एवं संवेदनशील निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार के समस्त कैबिनेट के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Spread the love
News Desk

By News Desk

hamaradallirajhara.in "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!