छत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध
शहीद गैंद सिंह नायक शासकीय महाविद्यालय, मंगचुआ में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन ।

दल्ली राजहरा शनिवार 22 नवम्बर 2015 भोज राम साहू 98937 65541
शहीद गैंद सिंह नायक शासकीय महाविद्यालय, मंगचुआ (जिला बालोद) में कल 21 नवम्बर 2025 महाविद्यालय के यूथ रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, डौंडीलोहारा के सहयोग से स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

“महाविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सभी छात्र-छात्राओं के लिए स्वास्थ्य परीक्षण कार्ड तैयार किए हैं। इन कार्डों से छात्र-छात्राओं की स्वास्थ्य स्थिति का नियमित अभिलेखीकरण होगा और आवश्यकता पड़ने पर परामर्श उपलब्ध कराया जा सकेगा।” कार्यक्रम का शुभारंभ माता सरस्वती की पूजा-अर्चना एवं माल्यार्पण के साथ किया गया। इसके पश्चात् उपस्थितजनों ने छत्तीसगढ़ राज्य गीत ‘अरपा पैरी के धार’ का सामूहिक गायन किया।
शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की टीम में चिकत्सा अधिकारी डॉ. दीप्ती साहू, डॉ. संजय साहू, डॉ. यशवंत कुमार वर्मा, डॉ. सादिया बानो, डॉ. टेमेंद्र सारथी, डॉ. मनीषा देवांगन, डॉ. भोई तथा डॉ. पुष्पेन्द्र साहू उपस्थित रहे। फार्मासिस्ट श्री विकास कुमार, लैब टेक्नीशियन श्री लोकेन्द्र वर्मा, श्री सचिन ठाकुर, श्रीमती तोष कुमारी सिन्हा, तथा ए.एन.एम. श्रीमती खेमलता कंवर एवं श्रीमती अनीता साहू ने परीक्षण कार्य में सहयोग प्रदान किया।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अमृता एस. कस्तुरे ने स्वागत उद्बोधन देते हुए स्वास्थ्य जागरूकता एवं नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। शिविर के दौरान महिला चिकित्सकों ने छात्राओं को व्यक्तिगत स्वच्छता, मासिक धर्म स्वच्छता, पोषण, एनीमिया रोकथाम एवं महिला स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया।





