दल्ली राजहरागुरुवार 16 जनवरी 2025भोज राम साहू 9893765541छत्तीसगढ़ में “”म्यू थाई”” खेल की संस्था छत्तीसगढ़ एमेच्योर म्यू थाई एसोसिएशन संरक्षक के रूप में भाजपा राज्य अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव ने अपनी सहमति आज म्यू थाई संघ के प्रतिनिधि मण्डल को प्रदान की।छत्तीसगढ़ एमेच्योर म्यू थाई एसोसिएशन के अध्यक्ष लखन कुमार साहू और महासचिव अनीस मेमन ने भाजपा राज्य अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव को राज्य निर्माण के बाद म्यू थाई खिलाड़ियों की राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों के बारे में अवगत कराया।पदाधिकारी द्वय ने छ ग भाजपा अध्यक्ष महोदय को आगे बताया कि हमारा छत्तीसगढ़ एमेच्योर म्यू थाई एसोसिएशन (CAMTA), अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) से मान्यता प्राप्त संस्था IFMA की भारतीय ईकाई यूनाइटेड म्यूथाई एसोसिएशन – इण्डिया (UMAI) से संबद्धता प्राप्त संस्था है। छत्तीसगढ़ राज्य के म्यू थाई खिलाड़ी भारत सरकार की अनुमति से भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के माध्यम से एशियन इंडोर गेम्स, एशियन मार्शल आर्ट्स गेम्स, एशियन बीच गेम्स आदि में भारत का प्रतिनिधित्व कर पदक भी जीते हैं।।उन्होंने बताया कि छ ग के म्यूथाई खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 08 स्वर्ण सहित कुल 37 पदक जीते हैं वहीं राष्ट्रीय स्तर पर 513 स्वर्ण सहित कुल +1120 पदक जीत कर राज्य को गौरवान्वित किया है जिसमे सुदूर बस्तर के खिलाड़ियों की उपलब्धियां भी शामिल है। श्री किरण सिंह देव ने राज्य के खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सहर्ष संरक्षक बनने की सहमति दी। म्यू थाई संघ के प्रतिनिधि मण्डल में राज्य म्यू थाई संघ के अध्यक्ष लखन कुमार साहू, महासचिव अनीस मेमन, कोषाध्यक्ष सुश्री हरबंश कौर, विवेकानंद मार्शल आर्ट्स एकेडमी रायपुर के संचालक एवँ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अमन यादव, जगदलपुर से राजेन्द्र सिंह राजपूत, अब्दुल मोइम, बालोद से किशोरनाथ योगी, राजनांदगांव से श्रीमती नमिता निकोषे आदि शामिल थे। Spread the lovePost navigation“तहसील मरार (पटेल ) समाज का माँ शाकम्भरी महोत्सव एवं पारिवारिक मिलन समारोह दल्ली राजहरा में 19 जनवरी को होगा संपन्न l” Next Post