दल्ली राजहरा शनिवार 06 दिसंबर 2025 भोज राम साहू 9893765541

अशोक बंबेश्वर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा ने बताया कि  छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवम जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज दिनांक 06/12/2025 को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा के द्वारा आज डॉ भीमराव अंबेडकर जी का महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया।

 

सर्वप्रथम संविधान निर्माता भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जी के मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया और 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दिया गया।
तत्पश्चात् वरिष्ठ नागरिक समाजसेवी हेमंत कांडे सर, जिला महामंत्री रतिराम कोसमा,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक बांबेश्वर ने अम्बेडकर जी की जीवनी पर प्रकाश डाला और अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन उत्तर मंडल अध्यक्ष विवेक मसीह व आभार व्यक्त दक्षिण मंडल अध्यक्ष संतोष पाण्डेय ने किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से  जिला महामंत्री काशीराम निषाद, जिला सचिव युवराज साहू,रवि जायसवाल,के ईश्वर राव, प्रमोद तिवारी, रामजतन भारद्वाज,जिला अध्यक्ष झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदीप बबलू, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक जुबैर अहमद,पार्षद रोशन पटेल, नेता प्रतिपक्ष सूरज विभार , ब्लॉक उपाध्यक्ष सुरेश ठाकुर, रामू शर्मा,रूबी एंथोनी, नगर अध्यक्ष युवक कांग्रेस परितोष हंसपाल, जसविंदर सिंह गिल, के आशीष दास, प्रशांत राव, लक्ष्मण शर्मा, गौतम रामटेके,कमल कांत मेश्राम,संजय सोनवानी, नीतेश बांबेश्वर, प्रमोद चौधरी, कुलदीप नोनहारे, निहाल उइके मोहनीश पटेल, अमित मंगेर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन सम्मिलित हुए ।

 

 

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

error: Content is protected !!