दल्ली राजहरा शनिवार 06 दिसंबर 2025 भोजराम साहू 9893 765541लौह नगरी दल्ली राजहरा में एक तरफ ट्रैफिक व्यवस्था लचर हो गई है क्योंकि चिखलाकसा से लेकर पुराना बाजार तक मुख्य सड़क पर गाड़ियां खड़ा रहती है । जिसमें कई गाड़ियां तो चालू हालत में है तथा कई गाड़ियां तो ऐसी है जो बरसों से वहां पर खड़ी है । यह मुख्य मार्ग होने के कारण दुर्ग राजनांदगांव से भानुप्रतापपुर और बस्तर जाने वाली गाड़ियां जिसमें छोटी वाहनों के अलावा माल वाहक भारी ट्रक बसे तथा माइंस की ट्रके चलती है । नगर के बस स्टेशन चौक से पेट्रोल पंप चौक तक दुकानदारों और फल वालों के द्वारा रोड तक सामान लगा देने से रोड सकरी हो जाने के कारण भी पैदल चलने वालों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । दूसरी तरफ श्रम वीर चौक से लेकर माइंस आपिस चौक तक , माइन्स ऑफिस चौक से एम व्ही टी सेंटर होते हुए पेट्रोल पंप तक और जैन भवन चौक से राम मंदिर तक तथा जलाराम मंदिर के सामने भगवान जगन्नाथ मंदिर और आंध्र समिति के आसपास अवैध रूप से वाहन चालकों द्वारा भारी वाहन का पार्किंग बना दिए गए हैं । जिससे एक ओर तो रोड सकरी हो गई है तथा दूसरी ओर आने-जाने वालों को सड़क नहीं दिखने से दुर्घटना की संभावना बनी रहती है । जगन्नाथ मंदिर से जे डी ऑफिस जाने की रोड पर दोनों तरफ गाड़ी खड़ा कर देने से और समस्या बढ़ गई है ।आस पास रहने वाले लोगों ने बताया कि सड़क पर गाड़ी खड़े रहने से कई बार दुर्घटना ग्रस्त होते होते बचे है। पुलिस प्रशासन भी इसके एक दिन कार्यवाही करने के बाद चुप बैठ जाती है । इसका फायदा अवैध वाहन पार्किंग करने वाले लोग उठा रहे हैं । पुलिस प्रशासन की कार्यवाही पर इन लोगों को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है । यदि प्रशासन के द्वारा लगातार भारी भरकम जुर्माना लगाई जाए तो अवैध पार्किंग से शहर वासियों को छुटकारा मिलेगा । नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू से इस संबंध में चर्चा की गई तब उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिस प्रशासन से चर्चा हो गई है । जल्द ही पार्किंग करने वाले वाहन चालकों के ऊपर लगातार कार्यवाही की जाएगी जिससे इनके ऊपर लगाम लगाई जा सके । उन्होंने तुरंत ही नगर पुलिस अधीक्षक से बात कर वस्तु स्थिति के बारे में जानकारी दिया तथा निवेदन किया कि जल्द से जल्द उनके ऊपर कारवाई कर शहर को अवैध वाहन पार्किंग कर्ताओं से मुक्ति दिलाए ।Spread the lovePost navigationब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा ने मनाया “भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस ।” साइबर सेल और जिला पुलिस बालोद ने हमर राज पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं पत्रकार के गाड़ी में आग लगाने वाले पांच आरोपियो को किया गिरफ्तार..!