छत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध
परिक्षेत्रीय साहू समाज राजहरा बाबा में हुआ तहसील साहू संघ के पदाधिकारीयो का सम्मान ।

दल्ली राजहरा
गुरुवार 25 दिसंबर 2025
भोजराम साहू 9893 765541

परीक्षेत्रीय साहू समाज राजहरा बाबा में तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा के नवनिर्वाचित पदाधिकारीयो का सम्मान समारोह एवं विभिन्न विषयों जिसमें राजिम जयंती के साथ अन्य विषयों पर आवश्यक बैठक रखी गई थी ।

इस अवसर पर शीतल साहू (अध्यक्ष तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा ) गोविंद राम साहू ( उपाध्यक्ष तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा विमला साहू (उपाध्यक्ष तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा ) खुब लाल साहू ( संगठन सचिव तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा) एवं उमा साहू संयोजिका महिला प्रकोष्ठ का सम्मान पुष्प गुच्छ एवं श्री फल से किया गया ।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष गोविंद राम साहू ने 7 जनवरी को होने वाले राजिम जयंती के संबंध में जानकारी दिया । उन्होंने बताया कि राजिम जयंती हमारे समाज के प्रमुख आयोजन में से एक है जहां पूरे प्रदेश स्तर से लोग इस समारोह में शामिल होने के लिए आते हैं । तहसील साहू राजहरा की ओर से राजिम जयंती समारोह में जाने के लिए बस की व्यवस्था की जाएगी ।

जिसके लिए प्रत्येक सदस्य से सहयोग राशि ली जाएगी राजिम जयंती समारोह में जाने के लिए आप अपना नाम अपने परीक्षेत्रीय अध्यक्ष के पास 1 जनवरी 2026 से पहले दर्ज करवा सकते हैं ।

शीतल साहू (अध्यक्ष तहसील साहू संघ राजहरा) ने सम्मान समारोह आयोजन करने के लिए परी क्षेत्रीय अध्यक्ष हेमंत साहू एवं उनकी टीम को बधाई दिया उन्होंने समाज में एकता बनाए रखने के लिए भी कहा, उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि एक दूसरे का सहयोग करने से ही समाज आगे बढ़ता है समाज में आपसी द्वेष ईर्षा से परे रहकर फूलों की हार की तरह एक दूसरे का सहयोग करें और अनुकरणीय समाज का उदाहरण लोगों को सामने रखें। कार्यक्रम का संचालन परिक्षेत्रीय अध्यक्ष हेमंत साहू ने किया ।

आभार प्रदर्शन दीपक साहू ने किया इस अवसर पर राजहरा बाबा परीक्षेत्रीय साहू समाज से पूर्व अध्यक्ष दीपक साहू , शिव प्रसाद साहू धनेश्वरी साहू भूखी बाई साहू गंगा साहू कौशल्या साहू पुष्पा साहू त्रिवेणी साहू सुनीता साहू ठाकुर राम साहू संतोष साहू हेमलाल साहू बलदेव साहू रामबली गुप्ता सुभाष सोनवानी दुलार साहू तुकाराम साहू रवि साहू जीवन साहू एवं समाज के लोग उपस्थित थे।





