दल्ली राजहरासोमवार 14 अप्रैल 2025भोज राम साहू 9893765541नगरपालिका अध्यक्ष श्री तोरन लाल साहू के नेतृत्व में सफाई अभियान चालू है l दल्ली राजहरा के टाऊनशिप इलाके में सड़कों के किनारे कटीली झाड़ियां, खरपतवार, उगा है इनके उगने से सड़क दूर तक स्पष्ट दिखाई नही देता हैं l जिसके कारण दुर्घटना की संभावनाएं हमेशा बनी रहती है साथ ही सड़को के किनारे ,कचरा व गंदगी व्याप्त है l जिसको देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष जी द्वारा कटीली झाड़ियों खरपतवार और कचरो की सफाई कराई जा रही है.. ! उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले हम लोग भारतीय जनता पार्टी ने यह वादा किया था कि स्वच्छ सुंदर और विकासशील राजहरा देने का वादा किया था lइसी वादा को पूरा करने के लिए टाउनशिप से यह कार्य शुरू किया जा रहा है रोड के किनारे दोनों और के कटीले झाड़ियां खरपतवार को साफ कर टाउनशिप को सुंदर बनाने का य़ह नगर पालिका का प्रयास है l जिसकी शुरुआत डीए व्ही सीनियर विंग से कोकान माइंस तक जाने वाली रोड से किया जा रहा है l Spread the lovePost navigationअनिला भेड़िया ( विधायिका डौंडी लोहारा विधानसभा क्षेत्र के प्रयास से दल्ली राजहरा में होगी जल्दी शुरुआत होगी बायपास रोड का निर्माण l कुसुमकसा मण्डल भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा भारत रत्न डॉ भीम राव अम्बेडकर की जयंती मनायी गयी l