रायपुर/डोंगरगांव। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भरत वर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार इन दिनों रोका छेका कार्यक्रम चला रही है जिसके तहत भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा है रोका छेका कार्यक्रम के तहत मवेशियों को रखने के लिए उचित गौठान की व्यवस्था नहीं हो पा रही है सारे गौठान की स्थिति खस्ताहाल है चारों तरफ भ्रष्टाचार का आलम है जिम्मेदार अधिकारी बता नहीं पा रहे हैं कि जानवरों को किस गौठानो में रखा जाए पीड़ित किसानों के द्वारा पूछे जाने पर अधिकारी द्वारा जानवरों को रखने के लिए कांजी हाउस बता रहे हैं जबकि कांजी हाउस में रखने के बाद जानवरों के नीलामी की की प्रक्रिया शुरू हो जाती है इधर गौठनो में रखने की बात सरकार द्वारा गौठान समिति का भी गठन किया गया है प्रत्येक गठान समितियों को ₹10000 प्रदान किया जा रहा है इंगठान समितियों में भी भारी भ्रष्टाचार का आलम है फर्जी समितियों के माध्यम से अपने लोगों को लाभ पहुंचाया जा रहा है गौठानों में जानवर है ना जानवर रखने की व्यवस्था है इसे लेकर डोंगरगांव विधानसभा के लालबहादुर नगर में गोठांन के खस्ताहाल को लेकर आज 1 अगस्त को धरना प्रदर्शन भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भरत वर्मा की उपस्थिति में किया गया । मंडल अध्यक्ष बोधिराम साहू के नेतृत्व में हुए इस धरना प्रदर्शन में पूर्व विधायक खेदु राम साहू, जिला भाजपा उपाध्यक्ष चन्द्रिका डड़सेना, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ नीरेंद्र साहू,प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी रमेश सोनवानी,जिला उपाध्यक्ष भाजपा मूलचंद लोधी,जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा किरण साहू,रामाधीन देवांगन,मनोज कांडे जिला सह संयोजक झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ,महेश्वर साहू,बिसेशर वर्मा,रोशन साहू मंडल अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा,गिरवर साहू,तामेश्वर साहू, भुनेश्वर प्रसाद साहू, किसान मोर्चा अध्यक्ष,भोजराम वर्मा युवा मोर्चा अध्यक्ष,देवेंद्र यदु,अशोक वर्मा,हेमलाल वर्मा,चेतन साहू,दिनेश वर्मा,रामावतार वर्मा,दुर्गेश सिन्हा,देवेन साहू,संदीप सिन्हा,भुवन साहू,घनश्याम वैष्णव,राजेंद्र तिवारी,अनस पटेल,पारस वर्मा,धर्मेंद्र वर्मा,अशोक वर्मा,ताराचंद नेताम,धनेश्वर वर्मा,निलकुमार कतालम,राकेश साहू,यशवंत साहू,सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Spread the love
News Desk

By News Desk

hamaradallirajhara.in "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!