छत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध
भाजपा जिला महामंत्री बने सौरभ लूनिया के प्रथम नगर आगमन पर हुआ अभूतपूर्व ऐतिहासिक स्वागत।

दल्ली राजहरा मंगलवार 28 जुलाई 2025 भोजराम साहू 9893 765 541

भारतीय जनता पार्टी ने बालोद जिला कार्यकारणी में लौहनगरी दल्लीराजहरा में तेजस्वी भाजपा नेता सौरभ लुनिया को जिला महामंत्री बनाया गया। जिला महामंत्री के महत्वपूर्ण पद पर भाजपा के युवा हृदय सम्राट तेज तर्रार नेता सौरभ लूनिया की नियुक्ति पर पूरे दल्लीराजहरा वासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। भाजपा संगठन के इतिहास में पहली बार दल्लीराजहरा से जिला महामंत्री बनाया गया है। जिसका लाभ भारतीय जनता पार्टी को आने वाले समय में मिलेगा। सौरभ लूनिया भाजपा में पिछले 25 सालों से निस्वार्थ भाव से पार्टी के सेवा करते आ रहे सौरभ लुनिया की भाजपा कार्यकर्ताओं में गहरी पैठ है। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हमेशा खड़े होने वाले नेता के रूप में पहचाना जाता है।

अभूतपूर्व ऐतिहासिक स्वागत –
भाजपा जिला महामंत्री बनने के बाद प्रथम नगर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सौरभ लुनिया का अभूतपूर्व ऐतिहासिक स्वागत स्वागत किया। नगरपालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू एवं उपाध्यक्ष मनोज दुबे के अगवाई भाजपा कार्यकर्ताओं सौरभ लुनिया को फूलमाला एवं गुलाल लगा पूरे जोशो खरोश से नगर में मुख्य मार्गो से बाइक रैली निकल आतिशबाजी के साथ स्वागत किया। निश्चित ही सौरभ लूनिया को भाजपा ने जिला महामंत्री बना कर दल्लीराजहरा का जिले की राजनीति में कद बढ़ा दिया है। आमजनमानस में श्री लुनिया को जिले में संगठन की महत्वपूर्ण बड़ी जिम्मेदारी एवं मिलने से नगर को विकास की राह में अग्रसर होने की संभावना को भी बल मिला है। पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह के सबसे करीबियों में सौरभ लूनिया का नाम आता है। सौरभ लूनिया के महामंत्री बनने के बाद से युवाओं, वरिष्ठों , महिलाओं, मजदूरों, छात्रों में खुशी की लहर व्याप्त है। लगातार बधाईयों का ताता जारी है। इस दौरान नपा अध्यक्ष तोरण लाल साहू, नपा उपाध्यक्ष मनोज दुबे,भाजपा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू,पूर्व जिला मंत्री राजेश दसोडे, महेश पांडे, राजू कुकरेजा , मुस्ताक अहमद, रमेश गुज्जर, मेवालाल पटेल, श्याम जायसवाल,पूर्व नपा अध्यक्ष पुरोबी वर्मा, गीता मरकाम, नंदा पसीने, सुखवंतीनी ठाकुर, रमडी बाघ, समर्थ लखानी, मुकेश खस, विनय सिंग, ललित जैन, प्रमोद,बॉबी,दीपक शर्मा भारतीय जनता पार्टी के पार्षद गण वरिष्ठ कार्यकर्ता बंधु उपस्थित थे l





