दुर्ग। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति व दुर्ग संभाग स्तरीय सभी जिला प्रभारियों, संभाग प्रभारी, व सभी जिला अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई । 5 अगस्त को दोपहर 2 से दुर्ग जिला भाजपा भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई इस बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भरत वर्मा, पूर्व मंत्री रमशीला साहू,दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, प्रदेश भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश महामंत्री डॉ खिलावन साहू, राकेश चंद्राकर , प्रदेश उपाध्यक्ष खिलावन साहू, गजेंद्र यादव,प्रदेश मंत्री रिकेश सेन ,होरीलाल सिन्हा,कोषाध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर मंचस्थ थे। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष भरत वर्मा ने कहा कि आने वाले 12 अगस्त को दुर्ग के गोंडवाना भवन में आयोजित दुर्ग संभाग स्तरीय सामाजिक समागम विभिन्न जातियों के लोगों का महा सम्मेलन का आयोजन हो रहा है इसमें सभी जिला अध्यक्ष अपनी भूमिका निभाते हुए अधिक से अधिक संख्या में सामाजिक लोगों को शामिल कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे उन्होंने कहा कि दुर्ग संभाग के अंतर्गत आने वाले सभी प्रदेश पदाधिकारियो को अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुए इस कार्यक्रम में अपनी पूर्ण भागीदारी प्रदान कर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी महती भूमिका निभानी है। उन्होंने कहा कि इस महासम्मेलन में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य के लक्ष्मण जी का आगमन हो रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी पहली बार भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के महा सम्मेलन में शामिल हो रहे हैं इस सम्मेलन में विभिन्न जातियों के कुल 10 हजार लोग शामिल होंगे। दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि दुर्ग संभाग के अंतर्गत आने वाले सभी जिलाध्यक्ष अपने-अपने मंडल स्तर पर बैठक कर शक्ति केंद्र व बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में लाने के लिए बैठक करें आज से ही सभी जिम्मेदार पदाधिकारी तैयारियों में लग जाएं, सभी पदाधिकारी सोशल मीडिया के माध्यम से प्रत्येक घर तक पहुंचकर इस कार्यक्रम की जानकारी लोगों को पहुंचाना है। पूर्व मंत्री रमशीला साहू ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आप सभी को पूरी ताकत से लग जाना है पिछड़ा वर्ग का विश्वास प्राप्त कर भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में 3 बार भाजपा की सरकार बनाई है आने वाले दिनों में भी पिछड़ा वर्ग का विश्वास प्राप्त कर हम सरकार बनाएंगे। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष गजेंद्र यादव कार्यक्रम के संबंध में जानकारी प्रदान की। बैठक का संचालन प्रदेश भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा महामंत्री महामंत्री डॉ खिलावन साहू ने किया। आभार प्रदर्शन प्रदेश महामंत्री राकेश चंद्राकर ने किया। बैठक में दुर्ग जिला अध्यक्ष रूप सिन्हा भिलाई जिलाध्यक्ष सुंदर लाल साहू कवर्धा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश कौशिक राजनांदगांव जिला अध्यक्ष शिव वर्मा बेमेतरा जिला अध्यक्ष दीपेश साहू बालोद जिला अध्यक्ष जितेंद्र साहू मानपुर मोहला जिला अध्यक्ष अरुण यादव खैरागढ़ जिला अध्यक्ष हर प्रसाद वर्मा प्रदेश भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा सह सोशल मीडिया प्रभारी रमेश सोनवानी,मीडिया प्रभारी छगन साहू सह मीडिया प्रभारी आशीष साहू , चंद्रशेखर यादव,मंजुसा साहू,सुमन कनोजिया,वीणा चन्द्राकर,योगिता साहू,धरनी निषाद,वीरेंद्र सोनी,विवेक साहू,लेखराम निर्मलकर,राजेश बिसने,दिलीप साहू,हेमराज सोनी,जगदीश देशमुख,सुरेंद्र देशमुख,पीयूष ताम्रकर,आशा उमरे,बनाऊ लोधी,कमलेश सोनी, खिलेश्वरी साहू सहित प्रदेश पदाधिकारी जिला पदाधिकारी विशेष रुप से उपस्थित थे।

Spread the love
News Desk

By News Desk

hamaradallirajhara.in "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!