खेल जगतछत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोद
शहीद सुदामा क्लब फुटबॉल टूर्नामेंट का कल RFA राजहरा जूनियर & RFA सीनियर के मध्य होगा फाइनल..!

दल्ली राजहरा
बुधवार 24 दिसंबर 2025
भोज राम साहू 9893765541
आरएफए जूनियर और रोवर्स भिलाई के मध्य पहला सेमी फाइनल मैच दोपहर 2:30 बजे प्रारंभ हुआ, मैच का मुख्य रेफरी देवराज यादव थे, लाइन मेन के रूप में अपनी भूमिका निभाई, अनूप यादव, शत्रुघ्न, आर नागेन्द्र मैच की शुरुआत बहुत ही रोमांचक तरीके से हुए पहले 15 मिनट में दोनों टीमों ने एक दूसरे पर दबाव बनाने की कोशिश की लेकिन दोनों ही टीम असफल रही, आगे मैच रोमांचक हुआ और आर एफ ए राजहरा जूनियर की टीम से पीयूष कुमार ने पहला गोल दागा और राजहरा ने 1-0 से बढ़त बनाई, निर्धारित 30 मिनट के हाफ टाइम तक रोवर्स भिलाई की टीम गोल करने में असफल रही और 1-0 राजहरा जूनियर की टीम आगे रही ।

अगले राउंड में रोवर्स भिलाई की टीम ने लगातार गोल दागने का प्रयास करती रही लेकिन राजहरा जूनियर ने शानदार डिफेंस करते हुए गोल होने से रोका और अपनी बढ़त कायम रखी, निर्धारित समय में रोवर्स भिलाई एक भी गोल नहीं कर पाई और आर एफ ए जूनियर राजहरा के टीम 1-0 से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश करने वाली पहली टीम बनी, मैच का मैन ऑफ द मैच एक मात्र गोल करने वाले पीयूष कुमार को दिया गया जिसे शेष नाग गुप्ता द्वारा सम्मानित किया गया । सेमी फ़ाइनल में , पार्षद वार्ड नं 20 रोशन पटेल, बिहारी लाल ठाकुर, वार्ड पार्षद 6 सुमरीत उर्वशा, शेष नाग गुप्ता, समाज सेवी दिनेश उर्वशा, अजय शर्मा, वार्ड नं 14 पार्षद रांची सिन्हा, चंदप्रकाश सिन्हा ,शहीद अस्पताल मुख्य चिकित्सधिकारी डॉक्टर जाना, डॉक्टर शाहिद उपस्थित रहे ।






