दल्ली राजहरागुरुवार 24 अप्रैल 2025भोजराम साहू 9893765541 कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों द्वारा किए गए कायराना हमले में जान गवाने वाले लोगों को ब्लॉक कांग्रेस कमेट के अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर एवं बालोद जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत बोकड़े के निर्देशानुसार युवा कांग्रेस दल्ली राजहरा के अध्यक्ष परितोष हंसपाल के नेतृत्व में समस्त कांग्रेसजनों के द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा इस विभत्स हमले में घायलों के प्रति संवेदना व्यक्त कर जल्द स्वस्थ होने की कामना की । श्रद्धांजलि अर्पित करने में मुख्य रूप से ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर , पूर्व नपा अध्यक्ष शिबू नायर , मंडल अध्यक्ष संतोष पांडेय , विवेक मसीह , प्रमोद तिवारी , विजय जोगदंड , प्रदीप बबलू , रूबी एंथनी , पार्षद रोशन पटेल , पूर्व पार्षद चंद्रप्रकाश सिन्हा , स्वप्निल तिवारी , रामू शर्मा , पिंकू डे , हर्ष रामटेके , नोमेश रामटेके , मनीष सेन , जसविंदर गिल , विलियम भंवरा , आदिभ भगत , अशोक श्रीवास्तव , निहाल ऊके , उत्पल बनसोडे , प्रशांत राव , आकाश सिंह , लोकेश , संतोष , रोहित ,धरम , राघवेंद्र ठाकुर , बसंत साहू , सुधीर , सिद्धार्थ एवं बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे । सभी ने इस कायराना हमले के प्रति रोष जाहिर करते हुए आतंकियों का जल्द खात्मा करने की मांग करी ।इसके साथ ही ब्लॉक कांग्रेस कमिटी के सम्मानित अध्यक्ष श्री अशोक बम्बेश्वर के नेतृत्व में यह तय किया गया कि कल दिनांक 25/04/2025 को राजहरा व्यापारी संघ द्वारा आतंकी हमले के विरुद्ध किए जाने वाले बंद एवं विरोध प्रदर्शन में समस्त कांग्रेस , युवा कांग्रेस , एनएसयूआई एवं समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ अपना पूर्ण समर्थन देंगे ।Spread the lovePost navigationसर्व समाज समरसता समिति, दल्ली राजहरा कश्मीर के पहलगाम में हिंदू पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले के विरोध में सौंपा ज्ञापन l जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकवादी घटना और इस निर्मम हत्या के विरोध में मुस्लिम समाज दल्ली राजहरा द्वारा आतंकवादियों को फांसी की सजा की मांग की गई ।