दल्ली राजहरा बुधवार 24 दिसंबर 2025भोज राम साहू 9893765541 आरएफए जूनियर और रोवर्स भिलाई के मध्य पहला सेमी फाइनल मैच दोपहर 2:30 बजे प्रारंभ हुआ, मैच का मुख्य रेफरी देवराज यादव थे, लाइन मेन के रूप में अपनी भूमिका निभाई, अनूप यादव, शत्रुघ्न, आर नागेन्द्र मैच की शुरुआत बहुत ही रोमांचक तरीके से हुए पहले 15 मिनट में दोनों टीमों ने एक दूसरे पर दबाव बनाने की कोशिश की लेकिन दोनों ही टीम असफल रही, आगे मैच रोमांचक हुआ और आर एफ ए राजहरा जूनियर की टीम से पीयूष कुमार ने पहला गोल दागा और राजहरा ने 1-0 से बढ़त बनाई, निर्धारित 30 मिनट के हाफ टाइम तक रोवर्स भिलाई की टीम गोल करने में असफल रही और 1-0 राजहरा जूनियर की टीम आगे रही । अगले राउंड में रोवर्स भिलाई की टीम ने लगातार गोल दागने का प्रयास करती रही लेकिन राजहरा जूनियर ने शानदार डिफेंस करते हुए गोल होने से रोका और अपनी बढ़त कायम रखी, निर्धारित समय में रोवर्स भिलाई एक भी गोल नहीं कर पाई और आर एफ ए जूनियर राजहरा के टीम 1-0 से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश करने वाली पहली टीम बनी, मैच का मैन ऑफ द मैच एक मात्र गोल करने वाले पीयूष कुमार को दिया गया जिसे शेष नाग गुप्ता द्वारा सम्मानित किया गया । सेमी फ़ाइनल में , पार्षद वार्ड नं 20 रोशन पटेल, बिहारी लाल ठाकुर, वार्ड पार्षद 6 सुमरीत उर्वशा, शेष नाग गुप्ता, समाज सेवी दिनेश उर्वशा, अजय शर्मा, वार्ड नं 14 पार्षद रांची सिन्हा, चंदप्रकाश सिन्हा ,शहीद अस्पताल मुख्य चिकित्सधिकारी डॉक्टर जाना, डॉक्टर शाहिद उपस्थित रहे । आज का दूसरा सेमी फ़ाइनल मैच रामा एफसी रायपुर और आर एफ ए राजहरा सीनियर के मध्य खेला गया, जिसमें निर्णायक की मुख्य भूमिका विलियम फर्नाडीस ने निभाई, मैच शाम 4 बजे प्रारंभ हुआ, दोनों ही टीम बहुत ही मजबूत और धुरंधर खिलाड़ी शामिल थे, लगातार दोनों ही टीम आक्रामक आंदाज में दिखी,जिसमें हाफ टाइम में ही राजहरा सीनियर की टीम से लोकेश कुमार ने गोल दाग कर राजहरा की टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई, हाफ टाइम के बाद मैच सुरु होते ही राजहरा सीनियर की टीम ने आक्रामक अंदाज फिर दबाव बनाया और फिर से लोकेश कुमार ने गोल दाग और अपनी टीम को 2-0 से बढ़त दिला जीत के दहलीज पर खड़ा कर दिया, रामा एफसी रायपुर भी लगातार अपनी पूरी ताकत लगा दी, लेकिन गोल करने असफल रही और राजहरा सीनियर की टीम 2-0 से जीत हासिल कर फाइनल में अपनी जगह बना ली और इस दूसरे सेमीफाइनल मैच में लोकेश निषाद ने दो गोल कर मेन ऑफ मैच अपने नाम किया इस सेमीफाइनल मैच में कमेटी के गज्जू निर्मलकर, किशोर आर्या, मोहित ठाकुर, संतोष रामटेके, विकास ठाकुर इशकुमार, राहुल सिंग, भागीरथी साहू, यज्ञदत्त मंडावी, सुधीर यादव के साथ सैकड़ो आम जन उपस्थित थे। कल टूर्नामेंट का फाइनल मैच आर एफ ए सीनियर और आर एफ ए जूनियर के मध्य ठीक 02 बजे खेल जायेगा और कल प्रदर्शनीय मैच भी महिलाओ का रखा गया है जो कि ठीक 12 बजे खेला जायेगा।Spread the lovePost navigationभारतरत्न अटल बिहारी वाजपेई के प्रतिमा का नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा में कल होगा मुख्यमंत्री के हाथों लोकार्पण । जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ ने शहीद वीर मेला का किया आयोजन ।