खेल जगतछत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोद
,”मोहन निषाद एवं प्रेस क्लब बालोद” के तत्वाधान में आयोजित कार्क बाल क्रिकेट का फायनल मैच “प्रिंस इलेवन भंवरमरा” ने जीता ।

दल्ली राजहरा
रविवार 28 दिसम्बर 2025
भोजराम साहू 9893 765541
मोहन निषाद एवं प्रेस रिपोर्टर क्लब बालोद के तत्वाधान में डौंडीलोहारा के लाल रघुवीर सिंह स्टेडियम में आयोजित 5 दिवसीय कार्क बाल क्रिकेट के महासंग्राम का फायनल मैच शनिवार को प्रिंस इलेवन भंवरमरा और महादेव इलेवन डौंडीलोहारा के बीच खेला गया।

प्रिंस इलेवन भंवरमरा ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 10 ओवर के मैच में 98 रनों का लक्ष्य रखा। महादेव इलेवन की टीम 29 रनों पर ही सिमट गई और प्रिंस इलेवन भंवरमरा ने 69 रनों से जीत दर्ज की।इस फायनल मैच में भंवरमरा के खिलाड़ी गुलशन ने शानदार गेंदबाजी और बल्लेबाजी करते हुए मेन आफ द सीरीज बने।

मुख्य अतिथि हलधर साहू, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष साहू समाज और वरिष्ठ कांग्रेस नेता, ने खिलाड़ियों को बधाई दी और कहा कि खेल से शरीर स्वस्थ रहता है और अच्छे विचारों का विकास होता है।

इस अवसर पर प्रेस रिपोर्टर क्लब बालोद के अध्यक्ष तरुण नाथ योगी एवं संयोजक कप चंद्राकर तथा सभी पदाधिकारी ने अतिथियों का शानदार स्वागत किया। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य अतिथियों में विपिन जैन, सतलाल गुर्जर, विजय क्षत्रिय, अनिता ऊईके, कवि अशोक आकाश, संजय सोनी, लोकेश्वरी गोपी साहू, राजेन्द्र निषाद, हुलसा साहू, आशा श्रीवास्तव, राजा राम निषाद शामिल थे।





