दल्ली राजहरा। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ दल्ली राजहरा के तत्वाधान में हास्य व्यंग कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है सितंबर माह के अंतिम सप्ताह में आयोजित होने वाले इस इस कवि सम्मेलन में राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर के कवि गण उपस्थित होकर अपनी रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं को व कार्यक्रम में उपस्थित रहने वाले क्षेत्र के सभी काव्य प्रेमी गणमान्य नागरिकों को हंसा हंसाकार लोटपोट करेंगे। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र भारद्वाज ने बताया कि नगर में वर्षों बाद होने वाले हास्य कवि सम्मेलन में लगातार हंसी की फुहार छोड़ने वाले कवि हिस्सा लेने पहुंच रहे हैं ये कवि गण पूरे कार्यक्रम के दौरान उपस्थित श्रोताओं को हंसाएंगे। उन्होंने इस अवसर पर अधिक से अधिक लोगों को उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाते हुए कार्यक्रम का पूरा आनंद लेने की अपील की है।Spread the lovePost navigationभूपेश सरकार मदमस्त, जनता त्रस्त,बदलेगी सरकार _बिहार विधायक प्रणव यादव जिला अध्यक्ष जुबेर अहमद कर रहे हैं जिले का लगातार दौरा