दल्ली राजहरासोमवार 2 फरवरी 2026भोजराम साहू 9893 765541दल्लीराजहरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष रतिराम कोसमा का पदभार ग्रहण एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मान समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डौंडीलोहारा विधायक श्रीमती अनिला भेड़िया उपस्थित रहीं।“संगठन की मजबूती के लिए एकजुटता अनिवार्य ।” :— अनिला भेड़ियाकार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अनिला भेड़िया ने कहा कि कांग्रेस संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए दल्लीराजहरा के समस्त कार्यकर्ताओं को एकजुट होना होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि जनहित के कार्यों के लिए कांग्रेस की रीति-नीति के अनुसार निरंतर संघर्ष करना आवश्यक है। श्रीमती भेड़िया ने विश्वास जताया कि रतिराम कोसमा के नेतृत्व में आगामी चुनावों में कांग्रेस को भारी बहुमत से जीत हासिल होगी।“कांटों भरा ताज है अध्यक्ष का पद । ” :— चंद्रेश हिरवानीजिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने संगठन की बारीकियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ब्लॉक अध्यक्ष का पद एक बड़ी जिम्मेदारी है, जो ‘कांटों भरे ताज’ के समान है। उन्होंने सलाह दी कि सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने और सबकी बात सुनने से ही पार्टी जमीनी स्तर पर मजबूत होगी।“अनुभव का मिलेगा लाभ ।” :—- वीरेश ठाकुरकांकेर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी वीरेश ठाकुर ने रतिराम कोसमा के पिछले अनुभवों का जिक्र करते हुए कहा कि जिला महामंत्री और प्रदेश आदिवासी कांग्रेस में उनके बेहतर प्रदर्शन का लाभ अब ब्लॉक कांग्रेस को मिलेगा। उनकी कार्यक्षमता निश्चित ही दल्लीराजहरा में संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।“वरिष्ठों का सम्मान और गणमान्य जनों की उपस्थिति”समारोह के दौरान विधायक अनिला भेड़िया और अन्य अतिथियों द्वारा वरिष्ठ कांग्रेसियों का सम्मान किया गया, जिनमें मुख्य रूप से चंद्रकांता कुमार, ईश्वरलाल सोनवानी, मोहन साहू, उन्नीकृष्णन, गजालाल खांडेकर, नूरजहां बेगम, हीरालाल पवार और उदय राम साहू शामिल थे।“कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।” : नेतागण: अभय सिंह (प्रदेश महासचिव, इंटक), रवि जायसवाल, के. ईश्वर राव, संगीता नायर (जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष), क्रांति भूषण साहू, लक्ष्मण प्रसाद शर्मा, तेजिंदर प्रसाद, तिलक मानकर, संतोष घराना।• पूर्व जनप्रतिनिधि: काशीराम निषाद, शिबू नायर, रामजतन भारद्वाज।• पार्षद एवं प्रतिनिधि: रोशन पटेल, सुमरित उर्वासा, प्राची सिन्हा पूसाई बाई साहू, अनीता सोनवानी, कालिंद्री तिवारी, पावेन्दर कोडप्पा इस पूर्व पार्षद रुकमणी किशोर संजय सोनवानी रुक्साना बेगम वेंकट राव (विधायक प्रतिनिधि), ममता मानकर महेंद्रन अप्पू विल्सन मैथ्यू फ़्रांसिस कॉलिन प्रशांत बोकाडे अशोक जैन अजय छाजेड़ संतोष घराना तिलक मानकर देव कुमार धर्मेन्द्र दिनेश उर्वसा बृजभान मोहन साहू मुरली पटेल चंदा टाँडिया कुंती साहू मीना देवांगन माया साहू युवराज साहू हेमंत कांडे तेजिंदर प्रसाद भारत देवांगन स्वप्निल तिवारी आयान अहमद व अन्य। समारोह में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने नवनियुक्त अध्यक्ष का आत्मीय स्वागत किया।Spread the lovePost navigationसीटू का तीन दिवसीय सम्मेलन शुरू हुआ । श्रम कानून के खिलाफ होगी 12 फरवरी को विशाल हड़ताल ..! पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का हुआ भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं के जोश को देख वाहन से उतरे बघेल..!