दल्ली राजहरासोमवार 2 फरवरी 2026भोजराम साहू 9893 765541ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अल्प प्रवास के दौरान दल्ली राजहरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा ऐतिहासिक और भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं के अभूतपूर्व उत्साह और जोश ने इस संक्षिप्त भेंट को यादगार बना दिया।कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे ‘दाऊ’नगर के गुप्ता चौक पर आयोजित इस स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। कार्यकर्ताओं के गगनभेदी नारों और भारी उत्साह को देखकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भावविभोर हो गए। उन्होंने प्रोटोकॉल से हटकर स्वयं अपने वाहन से नीचे उतरकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। श्री बघेल ने न केवल कार्यकर्ताओं का कुशलक्षेम जाना, बल्कि उनके साथ आत्मीयता से फोटो भी खिंचवाई, जिससे स्थानीय कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया।प्रमुख नेताओं की उपस्थितिइस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रतिराम कोसमा और नगर पालिका के छाया अध्यक्ष रवि जायसवाल के नेतृत्व में संगठन की एकजुटता दिखाई दी। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करते हुए आगामी समय में जनहित के मुद्दों पर सक्रिय रहने का संदेश दिया।समारोह में उपस्थित प्रमुख कांग्रेसी:स्वागत समारोह में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर, पूर्व पार्षद के. ईश्वर राव, महेंद्र अप्पू, चंदू सिंह, क्रांति भूषण साहू, पार्षद सुमरित उर्वासा, पार्षद प्राची सिंह, तिलक मानकर, हेमंत पांडे, जीवन साहू, लक्ष्मण प्रसाद शर्मा, मनन, विल्सन मैथ्यू, अनूप खोबरागड़े, भारत देवांगन, अयान अहमद, श्रीनिवास राव, युवराज साहू सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे । Spread the lovePost navigationरतिराम कोसमा ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष का संभाला पदभार, “वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान..!” दल्ली राजहरा में धूमधाम से मनाया गया विधायक श्रीमती अनिला भेड़िया का जन्मदिवस